Bajaj Dynamo: Bajaj ने 3 नए नाम कराए पेटेंट, नया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर या EV प्लेटफॉर्म?

Bajaj Yulu के साथ मिलकर एक बिल्कुल नए इलेक्ट्रिक व्हीकल पर भी काम कर रही है। इस ईवी को कथित तौर पर इस साल के अंत से पहले लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 जुलाई 2022 17:57 IST
ख़ास बातें
  • Bajaj ने Dynamo के साथ-साथ Technik और Technica के लिए पेटेंट दायर
  • कंपनी को डायनमो नाम के लिए एक 'फॉर्मैल्टी चेक पास' मिल चुका है
  • टेक्निक और टेक्निका को 'स्वीकृत और विज्ञापित' का दर्जा मिला है

(REPRESENTATIVE IMAGE)

Bajaj Auto ने 3 नए नाम के लिए कथित तौर पर पेटेंट दायर किया है, जिनमें Dynamo, Technik और Technica शामिल है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन तीनों नामों में से कंपनी को डायनमो नाम के लिए एक 'फॉर्मैल्टी चेक पास' मिल चुका है, जबकि टेक्निक और टेक्निका को 'स्वीकृत और विज्ञापित' का दर्जा मिला है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि ये नाम इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लिए है या किसी ICE मॉडल के लिए, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि ये इनके साथ-साथ कंपनी के किसी नए EV प्लेटफॉर्म का नाम भी हो सकता है।

Indiacarnews के अनुसार, Bajaj ने Dynamo के साथ-साथ Technik और Technica के लिए पेटेंट दायर किया था, जिनमें से डायनामो नाम के लिए कंपनी को 'फॉर्मैल्टी चेक पास' का दर्जा मिल चुका है। रिपोर्ट बताती है कि नाम Class 12 के तहत रजिस्टर किए गए हैं, जिसमें ICE टू-व्हीलर, इलेक्ट्रिक व्हीकल के साथ-साथ थ्री-व्हीलर वाहन भी शामिल हैं।

कयास लगाए गए हैं कि Bajaj Dynamo इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर या एक नया ICE या EV प्लेटफॉर्म भी हो सकता है। पब्लिकेशन के अनुसार, 'Dynamo' शब्द का उपयोग एक इलेक्ट्रिकल जनरेटर के लिए किया जाता है, जो एक कम्यूटेटर के रूप में जाने वाले डिवाइस का उपयोग करके DC करंट बनाता है। डिवाइस का उपयोग रोटेशनल मकेनिकल एनर्जी को इलेक्ट्रिकल एनर्जी में परिवर्तित करने के लिए किया जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि बजाज डायनमो नाम को इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर या नए ICE प्लेटफॉर्म या EV प्लेटफॉर्म के नाम के लिए इस्तेमाल कर सकता है।

बजाज ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि कंपनी अपने आईसीई और ईवी पोर्टफोलियो दोनों पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखेगी। बजाज के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पोर्टफोलियो में फिलहाल एकमात्र Chetak Electric स्कूटर शामिल है, जो देश में अच्छा रिस्पॉन्स हासिल कर रहा है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को देश में काफी पसंद किया जा रहा है। 
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, Bajaj Yulu के साथ मिलकर एक बिल्कुल नए इलेक्ट्रिक व्हीकल पर भी काम कर रही है। इस ईवी को कथित तौर पर इस साल के अंत से पहले लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.