भारतीय वेबसाइट BabyChakra के 55 लाख यूज़र्स का डेटा लीक, निजी जानकारियां खतरे में

इस्राइली सुरक्षा रिसर्चर नोम रोटम (Noam Rotem) की अगुवाई में VPNMentor की रिसर्च टीम ने फरवरी में BabyChakra प्लेटफॉर्म के भीतर इस समस्या को खोजा था

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 मई 2021 10:47 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय वेबसाइट BabyChakra का डेटाबेस लीक
  • 55 लाख लोगों का निजी डेटा खतरे में
  • कंपनी ने कहा फिक्स कर दी गई थी समस्या

BabyChakra माता-पिता को एक सामाजिक नेटवर्क प्रदान करता है

भारतीय पेरेंटिंग प्लेटफॉर्म BabyChakra ने कथित तौर पर अपने यूज़र्स के डेटा को एक्सपोज़ किया है, जिसमें माता-पिता और उनके बच्चों की जानकारियां शामिल हैं। डेटा एक्सपोज़ होने का कारण कंपनी के एक सर्वर में कुछ गलतियों को बताया जा रहा है, जिसके चलते डेटा को हैक करना आसान हो गया। इसके चलते अब डेटाबेस में शामिल 55 लाख से अधिक फाइल्स को सार्वजनिक रूप से एक्सेस किया जा सकता है। रिसर्चर ने दावा किया है कि फाइल्स में BabyChakra के यूज़र्स के लाखों फोटो और वीडियो भी शामिल थे और उनमें से कुछ में संवेदनशील विषय भी थे, जैसे कि मेडिकल टेस्ट के रिज़ल्ट और प्लेटफॉर्म पर यूज़र्स द्वारा अपलोड किए गए प्रिस्क्रिप्शन। एक्सपोज़ की गई कुछ तस्वीरों को प्रभावित यूज़र्स के बच्चों और परिवारों के साथ भी जुड़ा हुआ बताया गया है। मुंबई स्थित बेबीचक्र माता-पिता को एक सामाजिक नेटवर्क प्रदान करता है, जो उन्हें विशेषज्ञों के साथ उनकी समस्याओं पर चर्चा करने का विकल्प देता है।

इस्राइली सुरक्षा रिसर्चर नोम रोटम (Noam Rotem) की अगुवाई में VPNMentor की रिसर्च टीम ने फरवरी में BabyChakra प्लेटफॉर्म के भीतर इस समस्या को खोजा था और शुरुआती जांच के तुरंत बाद कंपनी को इसकी सूचना दी। रिसर्चर ने दावा किया कि यह डेटा लाखों व्यक्तियों के निजी डेटा को एक्सपोज़ करता है। रिसर्चर ने बताया कि एक्सपोज़ आंकड़ों में बेबीचक्र का इस्तेमाल करने वाले लोगों की तस्वीरें और वीडियो भी शामिल हैं।
Advertisement
 

मीडिया कंटेंट के अलावा, बेबीचक्र वेबसाइट के जरिए की गई खरीदारी से 35,000 से अधिक इनवॉइस और 19,800 पैकेजिंग स्लिप्स में शामिल डेटा भी एक्सेस किया गया है। रिसर्चर के अनुसार, बच्चों सहित 55,000 से अधिक यूज़र्स की व्यक्तिगत पहचान योग्य जानकारियां (PII) को भी एक्सपोज़ किया गया है। कहा जा रहा है कि डेटाबेस में प्रभावित यूज़र्स का पूरा नाम, फोन नंबर, एड्रेस और खरीद की जानकारियां शामिल है। एक्सपोज़ हुआ पूरा डेटा 259GB साइज़ का है।    

VPNMentor टीम का कहना है कि उन्होंने 9 फरवरी को इस समस्या के बारे में सबसे पहले BabyChakra को सूचित किया था, हालांकि कई बार संपर्क करने के बावजूद कंपनी ने उन्हें कोई जवाब नहीं दिया।
Advertisement

रिसर्चर्स ने यह भी कहा है कि डेटा को 26 अप्रैल को कंपनी द्वारा सुरक्षित पाया गया, जिसके बाद उन्होंने 27 अप्रैल को डेटा एक्सपोज़र के बारे में Gadgets 360 को सूचित किया।
Advertisement

लेकिन BabyChakra के संस्थापक नैय्या सग्गी (Naiyaa Saggi) ने Gadgets 360 को बताया कि उन्हें [सर्विस में] कोई समस्या नहीं मिली और VPNMentor रिसर्चर्स के संपर्क के बाद मिसकॉन्फिगरेशन की समस्या को फिक्स कर दिया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  3. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  5. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  8. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  9. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  10. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.