सावधान! एयरप्लेन में ये 7 गैजेट्स साथ ले जाना पड़ सकता है महंगा, जानें पूरी लिस्ट

अगर आप अक्सर ट्रैवल करते हैं, तो अगली बार चेक-इन से पहले इन 7 गैजेट्स को साथ रखने से पहले दो बार सोचिए, क्योंकि इनमें से कुछ की बैटरी या सिग्नल्स एयरक्राफ्ट के कम्युनिकेशन या सेफ्टी सिस्टम को डिस्टर्ब कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जून 2025 19:44 IST
ख़ास बातें
  • 100Wh (लगभग 27000mAh) से ज्यादा कैपेसिटी वाले पावर बैंक नहीं अलाउड
  • बाजार में मिलने वाली बिना ब्रांड वाली लोकल बैटरियां करें अवॉइड
  • Wi-Fi Hotspot डिवाइसेज नेटवर्क सिग्नल ब्रॉडकास्ट करते हैं

DGCA की गाइडलाइंस के मुताबिक 100Wh (लगभग 27000mAh) से ज्यादा कैपेसिटी वाले पावर बैंक फ्लाइट में अलाउड नहीं होते

Photo Credit: Pexels

जब भी हम फ्लाइट पकड़ते हैं, तो मोबाइल, टैबलेट और दूसरे स्मार्ट गैजेट्स बैग में डालना आम बात है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ डिवाइसेज ऐसे भी हैं जिन्हें अगर आप एयरप्लेन में लेकर चलते हैं, तो वो न सिर्फ आपकी फ्लाइट की सेफ्टी के लिए खतरा बन सकते हैं, बल्कि आपकी खुद की मुश्किलें भी बढ़ा सकते हैं? DGCA और कई इंटरनेशनल एविएशन बॉडीज की गाइडलाइंस में बार-बार इन डिवाइसेज को लेकर चेतावनी दी जा चुकी है।

अगर आप अक्सर ट्रैवल करते हैं, तो अगली बार चेक-इन से पहले इन 7 गैजेट्स को साथ रखने से पहले दो बार सोचिए,  क्योंकि इनमें से कुछ की बैटरी या सिग्नल्स एयरक्राफ्ट के कम्युनिकेशन या सेफ्टी सिस्टम को डिस्टर्ब कर सकते हैं।
Advertisement
 

High-Capacity Power Banks (27000mAh से ऊपर)

DGCA की गाइडलाइंस के मुताबिक 100Wh (लगभग 27000mAh) से ज्यादा कैपेसिटी वाले पावर बैंक फ्लाइट में अलाउड नहीं होते। और इन्हें सिर्फ हैंड बैगेज में ही कैरी किया जा सकता है, चेक-इन में नहीं। इससे ऊपर के पावर बैंक न सिर्फ सेफ्टी के लिए रिस्क होते हैं, बल्कि एयरलाइंस उन्हें सीज भी कर सकती हैं।
 

अनब्रांडेड या लोकल Lithium बैटरी पैक

बाजार में मिलने वाली बिना ब्रांड वाली लोकल बैटरियां सस्ते में मिल जाती हैं, लेकिन ये फायर हजार्ड बन सकती हैं। कई बार इनके थर्मल रनअवे के चांस ज्यादा होते हैं। ऐसे में एयरपोर्ट सिक्योरिटी इन्हें अलाऊ नहीं करती, खासकर अगर वो विजिबली डैमेज या जरूरत से अधिक फूली हुई हो।
 

Drone या Mini Drones

India से निकलते हुए कई लोग अपने DJI Mini या लोकल ड्रोन ले जाना चाहते हैं, लेकिन ज्यादातर इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स या डेस्टिनेशंस (जैसे दुबई, सिंगापुर) में इन पर रिस्ट्रिक्शन होता है। इसके अलावा ड्रोन में लगी बैटरियां भी फ्लाइट में स्पेशल पैकिंग के बिना कैरी नहीं की जा सकतीं।
Advertisement
 

Portable Wi-Fi Hotspots (JioFi, Airtel Hotspot)

Wi-Fi Hotspot डिवाइसेज नेटवर्क सिग्नल ब्रॉडकास्ट करते हैं जो फ्लाइट के कम्युनिकेशन सिस्टम में इंटरफेर कर सकते हैं। इन्हें ऑन रह जाने पर फ्लाइट क्रू को दिक्कत हो सकती है। इसीलिए इन्हें या तो ऑफ रखें या बेहतर है पैक ही ना करें।
 

Smart Luggage (नॉन-रिमूवेबल बैटरी के साथ)

आजकल कुछ सूटकेस ऐसे आते हैं जिनमें GPS ट्रैकर और पावर बैंक इनबिल्ट होता है। अगर इनकी बैटरी रिमूवेबल नहीं है, तो कई एयरलाइंस उन्हें बोर्ड करने ही नहीं देतीं। ऐसे में फ्लाइट बुक करने से पहले या यदि बुक की है, तो पैकिंग से पहले ही अपने एयरलाइन के कस्टमर केयर से इसे लेकर बात कर लें।
 

Gas-filled Hair Curlers / Straighteners

Cordless कर्लर्स जो ब्यूटेन गैस से चलते हैं, इंडिया में भी काफी पॉपुलर हो रहे हैं। लेकिन ये बेहद ज्वलनशील होते हैं और ज्यादातर एयरलाइंस इन पर बैन लगा चुकी हैं, खासकर अगर उनके पास सेफ्टी कैप ना हो।
Advertisement
 

E-cigarettes / Vapes

इन डिवाइसेज में लिथियम बैटरी और लिक्विड दोनों होते हैं, जो आग लगने का खतरा पैदा कर सकते हैं। साथ ही कई देशों में इनका यूज या कैरी करना गैरकानूनी भी है। फ्लाइट में इन्हें कैरी करना अलाउड है, लेकिन सख्त कंडिशन्स के साथ, ना यूज कर सकते हो, ना चार्ज।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.