Tesla को टक्कर देने के लिए देश में लॉन्च हुई यह दमदार इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में भागेगी 484 किलोमीटर

फीचर्स को देखते हुए साफ पता चलता है कि Audi e-tron और e-tron Sportback Tesla की Model 3 इलेक्ट्रि कार को सीधी टक्कर देने की क्षमता रखती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 जुलाई 2021 18:29 IST
ख़ास बातें
  • Audi e-tron और e-tron Sportsback को 22 जुलाई को भारत में किया जाएगा लॉन्च
  • दोनों कार दमदार पावर और बेहतरीन रेंज देने में सक्षम
  • Tesla की भारत में आगामी इलेक्ट्रिक कार Model 3 को देगी टक्कर!

Audi e-tron लाइनअप Tesla की कार को सीधी टक्कर देने की क्षमता रखती हैं

इलेक्ट्रिक कार खरीदने के इच्छुक ग्राहकों को शायद पता ही होगा कि एलन मस्क (Elon Musk) की Tesla कार जल्द भारत की सकड़ों पर दिखने वाली है, लेकिन आने से पहले देश में इसका एक प्रतिद्वंदी पहले ही उतर चुका है। Audi ने गुरुवार को भारत में अपनी e-Tron और e-Tron Sportback इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) को लॉन्च किया। ऑडी की भारत में ये सबसे पहली इलेक्ट्रिक कार हैं। e-Tron 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार मात्र 5.7 सेकंड में पकड़ने की क्षमता रखती है। इसकी रेंज भी लाजवाब है। इस कार को सिंगल चार्ज में 484 किलोमीटर तक दौड़ाया जा सकता है।

e-Tron सीरीज़ में दो मॉडल लॉन्च हुए हैं, जिनमें से स्टैंडर्ड e-Tron इलेक्ट्रिक एसयूवी दो ट्रिम्स में आती है-  ई-ट्रॉन 50 और ई-ट्रॉन 55 ट्रिम। इनकी भारत में कीमत क्रमशः 99.99 लाख रुपये और 1.16 करोड़ रुपये है। वहीं स्पोर्टबैक को सिंगल ट्रिम (Sportback 55) में पेश किया गया है, जिसकी कीमत 1.18 करोड़ रुपये है। ऑडी ई-ट्रॉन को 8 कलर में पेश किया गया है, जिनमें फ्लोरेस्ट सिल्वर, कैटालुन्या रेड, गैलेक्सी ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट, नवरा ब्लू, माइथोस ब्लैक, सियाम बेज और टाइफून ग्रे शामिल है। Sportback में इन आठ रंगों के साथ-साथ एक अतिरिक्त प्लाज्मा ब्लू कलर भी मिलता है।
 

ये कार Tesla की गाड़ियों को सीधी टक्कर देने की क्षमता रखती हैं। यूं तो, Audi e-tron इलेक्ट्रिक कारों को पिछले साल के अंत तक लॉन्च किया जाना था, लेकिन चल रही कोरोनावायरस महामारी ने लॉन्च को टाल दिया। यह Audi की देश में सबसे पहली इलेक्ट्रिक कार है। 

डिज़ाइन की बात करें, तो Audi e-Tron इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV) में मैट्रिक्स LED हेडलैंप, पैनोरमिक सनरूफ, एम्बीएंट लाइटिंग, वायरलेस चार्जर, लैदर सीट्स, 8 एयरबैग जैसे प्रीमियम फीचर्स शामिल किए हैं। इस एसयूवी में 20-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। 
Advertisement

इसके पावर की बात करें, तो e-tron और e-tron Sportback में डुअल मोटर सेटअप दिया गया है, जो 300 kW/408 HP की पावर जेनरेट करता है और इसकी बदौलत ये इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUVs) 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड मात्र 5.7 सेकेंड में पकड़ लेती हैं। कार में 95kWh क्षमता की बैटरी मिलेगी, जो इन कार को 359 से 484 किलोमीटर की रेंज निकालने में मदद करेगी। इन SUVs को 11kW AC होम चार्जर से 8.5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। फीचर्स पर आए, तो कार ऑल-व्हील ड्राइव, एडेप्टिव एयर सस्पेंशन और प्रोग्रेसिव स्टीयरिंग के साथ आती हैं।
Advertisement

इन फीचर्स को देखते हुए साफ पता चलता है कि ये Tesla की Model 3 इलेक्ट्रि कार को सीधी टक्कर देने की क्षमता रखती है। बता दें कि Elon Musk की Tesla भी अपने Model 3 को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। यहां तक कि इसकी पुणे की सड़कों पर टेस्टिंग भी शुरू हो चुकी है। यह टेस्ला की सबसे किफायती सेडान कार है, जो 0-100 किलोमीटर की रफ्तार मात्र 3.1 सेकेंड में पकड़ने में सक्षम है और इसकी रेंज 500 किलोमीटर से भी ज्यादा है। हालांकि इसके लॉन्च की तारीख को लेकर फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी से पर्दा नहीं उठा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.