100KM का दमदार माइलेज वाली Atum Vader मोटरसाइकिल लॉन्च, पहले 1 हजार ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदा

Atum Vader बाइक को एक मजबूत ट्यूबलर चेसिस पर बनाया गया है। इसमें एलईडी इंडीकेटर और टेल लैंप दी गई है। इसका बूट स्पेस 14 लीटर है। हाई-स्पीड सेगमेंट में e2W इंडस्ट्री में तेजी से महंगा होती जा रही है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जुलाई 2022 15:55 IST
ख़ास बातें
  • Atum Vader में 2.4 kWh बैटरी पैक की गई है।
  • स्पीड की बात करें तो यह 65 किमी/घंटा की स्पीड से दौड़ सकती है।
  • रेंज की बात की जाए तो यह सिंगल चार्ज में 100 किमी की दूरी तय कर सकती है।

Atum Vader में 2.4 kWh बैटरी पैक की गई है।

Photo Credit: Atumobile

Atumobile Atum Vader ब्रांड ने अपनी पहली हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया है जो कि कैफे रेसर के तौर पर स्टाइल की गई है। हैदराबाद बेस्ड ईवी कंपनी तेलंगाना के पाटनचेरु में नेट जीरो मैन्युफैक्चरिंग फेसिलिटी से काम करती है। प्रोडक्शन कैपेसिटी हाल ही में 25 हजार यूनिट प्रति वर्ष से बढ़कर अधिकतम 3,00,000 यूनिट कर दी गई थी। आइए इस इलेक्ट्रिक बाइक के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।

दशक के आखिर तक इलेक्ट्रिक टू व्हीलर (e2W) इंडस्ट्री में नई टेक्नोलॉजी लाते हुए काफी कुछ नया लाना है। वहीं इलेक्ट्रिक स्कूटर की उपलब्धता में e2W का बोलबाला है और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है।
Advertisement
 

Atum Vader इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Atum Vader की कीमत सिर्फ एक लाख रुपये से ऊपर है। कंपनी ने अपने पहले 1000 ग्राहकों के लिए अर्ली बर्ड ऑफर पेश किया है। उनके लिए Atumobile Atum Vader की कीमत 99,999 रुपये होगी। 999 रुपये की कीमत में प्री-बुकिंग की जा सकती है।
 

Atum Vader  की पावर और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
पावर और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Atum Vader में 2.4 kWh बैटरी पैक की गई है। स्पीड की बात करें तो यह 65 किमी/घंटा की स्पीड से दौड़ सकती है। रेंज की बात की जाए तो यह सिंगल चार्ज में 100 किमी की दूरी तय कर सकती है। बाइक को एक मजबूत ट्यूबलर चेसिस पर बनाया गया है। इसमें एलईडी इंडीकेटर और टेल लैंप दी गई है। इसका बूट स्पेस 14 लीटर है। हाई-स्पीड सेगमेंट में e2W इंडस्ट्री में तेजी से महंगा होती जा रही है। मार्केट में पहले से ही स्कूटर्स का दबदबा है जो वर्तमान में Atum Vader मोटरसाइकिल के मुकाबले में बहुत अधिक कीमत पर बिक रहा है।

Atum Vader ने हाल ही में अपने ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) की मंजूरी का ऐलान किया है। मार्केट में सिर्फ कुछ ही इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के साथ Atum Vader देश में ARAI-अप्रूव्ड दो इलेक्ट्रिक बाइक्स में से सिर्फ एक है। Atumobile Atum 1.0 को अक्टूबर 2020 में लॉन्च किया गया था। कंपनी अब तक अपने इलेक्ट्रिक लो-स्पीड कैफे रेसर की 1 हजार से ज्यादा यूनिट बेच चुकी है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  4. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.