गजब! इलेक्ट्रिक स्कूटर का कटा चालान, वजह जानकर छूट जाएगी आपकी हंसी

उत्तर प्रदेश में एक कार मालिक को वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने पर चालान मिला था, जिसके बाद वह अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए वह वाहन चलाते समय नियमित रूप से हेलमेट पहनने लगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 सितंबर 2022 18:01 IST
ख़ास बातें
  • वैध PUC सर्टिफिकेट नहीं होने पर उसका 250 रुपये का चालान काटा गया है
  • चालान Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर का काटा गया है
  • वजह मालिक के पास वैध PUC सर्टिफिकेट नहीं होना बताई जा रही है

Ather 450X Gen 3 की भारत में कीमत 1.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू है

इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने को एक समझदारी इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि ये पर्यावरण के लिए घातक नहीं है और यह किसी प्रकार का वायु प्रदूषण नहीं करते हैं। वहीं, दूसरी ओर आपको यह जानकर कैसा लगेगा कि एक इलेक्ट्रिक स्कूटर मालिक पर वैध प्रदूषण नियंत्रण (PUC) सर्टिफिकेट नहीं होने पर जुर्माना लगाया गया है। जी हां, आपने सही पढ़ा, और यह घटना किसी अन्य देश की नहीं, बल्कि भारत की ही है। दरअसल, केरल ट्रैफिक पुलिस (Kerala Traffic Police) ने एक हैरान करने वाली घटना में एक इलेक्ट्रिक स्कूटर मालिक के पास वैध PUC सर्टिफिकेट नहीं होने पर उसका 250 रुपये का चालान काटा है।

Cartorq ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर केरल ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किए गए वाहन और ई-चालान की तस्वीरों को शेयर किया है, जिससे पता चलता है कि यह 6 सितंबर (मंगलवार) को केरल के मलप्पुरम जिले के नीलांचेरी में जारी किया गया था। स्कूटर Ather 450X था, दिसे 2018 में लॉन्च किया गया था। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। चालान की राशि 250 रुपये है। रसीद की तस्वीर से पता चलता है कि चालान मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 213(5)(ई) के तहत बनाया गया है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Union Transport Minister Nitin Gadkari) को टैग कर इस मामले को देखने की अपील तक कर रहे हैं।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब नियम से अलग इस तरह का चालान बनाया गया हो। NDTV के अनुसार, जुलाई में, केरल में एक शख्स पर यात्रियों के साथ पर्याप्त ईंधन के बिना अपनी मोटरसाइकिल की सवारी करने के लिए जुर्माना लगाया गया था। चालान जारी होने पर वह शख्स अपनी रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल की सवारी कर रहा था और यह राशि भी 250 रुपये थी।
Advertisement

वहीं, पब्लिकेशन ने एक अन्य रिपोर्ट में बताया है कि उत्तर प्रदेश में एक कार मालिक को वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने पर चालान मिला था, जिसके बाद वह अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए वह वाहन चलाते समय नियमित रूप से हेलमेट पहनने लगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Ather electric scooter, Electric Scooter Fine
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.