Asus Zephyrus G16 लैपटॉप, Strix Scar सीरीज और ROG G22 गेमिंग डेस्कटॉप हुए लॉन्च, जानें सबकुछ

Asus ROG Zephyrus G16 0.2ms रिस्पॉन्स टाइम के साथ OLED पैनल से लैस है। यह Intel Core Ultra 9 प्रोसेसर से लैस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 फरवरी 2024 16:25 IST
ख़ास बातें
  • Asus ROG Zephyrus G16 0.2ms रिस्पॉन्स टाइम के साथ OLED पैनल से लैस है।
  • Asus ROG G22 में Intel Core i7-14700F प्रोसेसर दिया गया है।
  • Asus 2024 Strix Scar 16/ Scar 18 में एक आरओजी-शैली चेसिस डिजाइन है।

Photo Credit: Asus

Asus ने भारत में Republic of Gamers (ROG) Zephyrus G16 और ROG Strix स्कार गेमिंग लैपटॉप के साथ-साथ ROG G22 गेमिंग डेस्कटॉप की नई लाइनअप लॉन्च की है। Asus ROG Zephyrus G16 भारत में ब्रांड का पहला ROG लैपटॉप है जिसमें VRR सपोर्ट के साथ OLED पैनल है। Asus ROG Strix Scar ROG G22 डेस्कटॉप के साथ 16 इंच और 18 इंच में उपलब्ध होगा। Zephyrus G16 में NVIDIA RTX 4000 सीरीज जीपीयू के साथ AI-रेडी Intel Core Ultra 9 प्रोसेसर है, जबकि नई Strix Scar 16/Scar 18 में लेटेस्ट14th gen Intel Core प्रोसेसर दिया गया है।

Asus ने घोषणा की है कि 14 फरवरी से 20 फरवरी तक ASUS ई-शॉप या ASUS स्टोर्स से ROG Strix Scar 16/ Scar 18 और Zephyrus G16 खरीदने वाले पहले 50 ग्राहकों को TTUF Gaming H3 गेमिंग हेडसेट जीतने का मौका मिलेगा। MyASUS ऐप पर डिवाइस को रजिस्टर्ड करने पर सिर्फ 1 रुपये का अतिरिक्त चार्ज लगेगा। इस ऑफर के लिए ग्राहक खरीदारी के 3 दिनों के भीतर asuspromo.in पर जा सकते हैं।


ASUS ROG लैपटॉप और डेस्कटॉप की कीमत और उपलब्धता


ROG Zephyrus G16 की कीमत 189,990 रुपये है। ROG Strix SCAR 16 की कीमत 289,990 रुपये है। ROG Strix Scar 18 की कीमत 339,990 रुपये है। ROG Gaming Desktop G22 की कीमत 229,990 रुपये है। ROG Gaming Desktop G13 की कीमत 139,990 रुपये और Consumer Desktop S501 की कीमत 87,990 रुपये है। ये सभी लैपटॉप बिक्री के लिए ASUS ई-शॉप, Amazon, Flipkart समेत सभी रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होंगे।

Asus ROG Zephyrus G16 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


Asus ROG Zephyrus G16 0.2ms रिस्पॉन्स टाइम के साथ OLED पैनल से लैस है। यह Intel Core Ultra 9 प्रोसेसर से लैस है, जिसे MUX स्विच और एडवांस्ड ऑप्टिमस सपोर्ट के साथ NVIDIA RTX 4090 लैपटॉप GPU के साथ जोड़ा गया है। डिस्प्ले 2.5K रेजॉल्यूशन और 240Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करते हैं। लैपटॉप में सेकेंड जनरेशन के आर्क फ्लो फैन और री-डिजाइन हाई एफिशिएंसी एयर आउटलेट है। कंटेंट क्रिएटर्स और गेमर्स के लिए बनाए गए इस लैपटॉप का वजन 1.85 किलोग्राम है। लैपटॉप स्लैश लाइटिंग ऐरे के साथ भी आता है।


Asus ROG Strix Scar 16/ Scar 18 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


2024 Strix Scar 16/ Scar 18 में एक आरओजी-स्टाइल चेसिस डिजाइन और आरजीबी एक्सेंट है। Strix Scar 16/ Scar 18 दो ऑप्शन में आता है। RTX 4090 और RTX 4080 मॉडल के साथ और नए Intel Core i9 प्रोसेसर 14900HX और 175W की अधिकतम TGP के साथ NVIDIA GeForce RTX 4090 लैपटॉप GPU से लैस है। यह NVIDIA एडवांस्ड ऑप्टिमस के सपोर्ट के साथ एक MUX स्विच के साथ आता है। इसमें 64GB तक DDR5 रैम और 4TB तक PCIe Gen4x4 स्टोरेज दी गई है। यह 240Hz रिफ्रेश रेट, 100% DCI-P3 कवरेज और 1100 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 16 इंच की नेबुला HDR डिस्प्ले है। मशीन को कूल रखने के लिए ROG TriFan टेक्नोलॉजी है।


Advertisement
Asus ROG Gaming G22 डेस्कटॉप के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


ROG G22 में Intel Core i7-14700F प्रोसेसर और NVIDIA GeForce RTX 4070 ग्राफिक्स कार्ड दिया गया है। इसमें 32GB DDR5 रैम दी गई है। एक कॉम्पैक्ट 10L डेस्कटॉप के तौर पर ROG G22 फुल ऑरा सिंक RGB कंपेटिबिलिटी के साथ कई साइड पैनल ऑप्शन के साथ आता है। डेस्कटॉप में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट और टू-वे एआई नॉयज कैंसिलेशन भी मिलता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak के सस्ते TV भारत में 32, 40, और 43 इंच साइज में लॉन्च, Rs 10,999 से शुरू कीमत
  2. Moto G37 Power vs Realme P4x 5G vs Redmi 15 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. Vivo Y600 Turbo के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,020mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600 Turbo के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,020mAh हो सकती है बैटरी
  2. Kodak के सस्ते TV भारत में 32, 40, और 43 इंच साइज में लॉन्च, Rs 10,999 से शुरू कीमत
  3. Xiaomi 17 Max हुआ लॉन्च, 200MP ट्रिपल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  4. Google के महंगे फोन जैसे डिजाइन में HMD Thunder Pro होगा लॉन्च! 50MP डुअल कैमरा का खुलासा
  5. X पर ब्लॉक हुई Cockroach Janata Party, कुछ घंटों बाद बना नया अकाउंट
  6. Lenovo का नया टैबलेट 32GB रैम, Intel Core 9 सीरीज चिप के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. गर्मियों में बढ़ रहे AC ब्लास्ट! जानिए कौन से फीचर्स बचा सकते हैं बड़ी दुर्घटना
  8. Oppo Enco Air5 Pro भारत में लॉन्च, 54 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स
  9. बजट में 5G फोन! HMD ने भारत में लॉन्च किया 6,000mAh बैटरी वाला Vibe 2 5G, जानें कीमत
  10. WhatsApp पर चुपचाप कैसे देखें किसी दूसरे का स्टेटस, ये है सबसे आसान प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.