Asus Zenbook 14 लैपटॉप भारत में Intel Core Ultra, AMD Ryzen AI और Snapdragon X प्रोसेसर के साथ लॉन्च हुआ है।
Asus Zenbook 14 (UX3480AA) में 14 इंच की 3K ASUS Lumina OLED टच डिस्प्ले है।
Photo Credit: Asus
Asus ने आज भारतीय बाजार में नया लैपटॉप Asus Zenbook 14 लॉन्च कर दिया है। यह लैपटॉप Intel Core Ultra, AMD Ryzen AI और Snapdragon X प्रोसेसर के साथ आता है, जिसमें अलग-अलग वेरिएंट में अलग-अलग ऑप्शन मिलता है। इस लैपटॉप में 3K 120Hz OLED टच स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। इनका NPU परफॉर्मेंस 50 TOPS तक है। Zenbook 14 में 70Wh की बैटरी आती है जो कि एक बार चार्ज होकर 33 घंटे तक इस्तेमाल की जा सकती है। आइए Asus Zenbook 14 के बारे में डिटेल से जानते हैं।
Asus Zenbook 14 की शुरुआती कीमत ₹1,36,990 है। यह लैपटॉप Intel, AMD और Qualcomm के साथ तीन कंफीग्रेशन में उपलब्ध है। इसका टॉप एंड Intel Core Ultra 9 वेरिएंट ₹1,67,990 में आता है, जबकि AMD Ryzen AI 7 चिपसेट वेरिएंट की कीमत ₹1,56,990 है। Zenbook 14 बिक्री के लिए Asus के एक्सक्लूसिव स्टोर, Asus ई-शॉप, ई-कॉमर्स साइट अमेजन, क्रोमा, रिलायंस डिजिटल, विजय सेल्स और अन्य ऑथोराइज्ड रिटेल पार्टनर्स के जरिए उपलब्ध है। इसके अलावा लैपटॉप की खरीद पर नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे फाइनेंस ऑफर्स भी शामिल हैं।
Asus Zenbook 14 (UX3480AA) में 14 इंच की 3K ASUS Lumina OLED टच डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2880x1800 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1100 निट्स तक HDR पीक ब्राइटनेस और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गेमट है। वहीं AMD वाले UX3480KA वेरिएंट में 14 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1920x1200 पिक्सल और 60Hz रिफ्रेश रेट है। यह डिस्प्ले स्टाइलस का सपोर्ट करती है। सबसे आखिर में Snapdragon वाले UX3480QA वेरिएंट में 14 इंच की फुल HD+ OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 60Hz रिफ्रेश रेट है।
Zenbook 14 में तीन प्रोसेसर का विकल्प मिलता है। टॉप एंड UX3480AA कंफीग्रेशन में Intel Core Ultra 9 386H प्रोसेसर के साथ 16 कोर और 16 थ्रेड्स हैं। UX3480KA वेरिएंट में AMD Ryzen AI 7 345 प्रोसेसर के साथ 6 कोर और 12 थ्रेड्स हैं। जबकि एंट्री लेवल UX3480QA मॉडल में Snapdragon X X1-26-100 प्रोसेसर के साथ 8 कोर और 8 थ्रेड्स हैं। Zenbook 14 में दी गई बैटरी सिंगल चार्ज में 33 घंटे तक चल सकती है। Intel वेरिएंट में 70Wh की बैटरी, AMD वेरिएंट में 50Wh की बैटरी आती है। लैपटॉप 68W एडेप्टर से चार्जिंग का सपोर्ट करता है।
कनेक्टिविटी विकल्पों में Intel और AMD वेरिएंट में Wi-Fi 6E और ब्लूटूथ 5.4 मिलता है, जबकि Snapdragon वेरिएंट ब्लूटूथ 5.3 का सपोर्ट करता है। Intel वेरिएंट में USB 3.2 Gen 1 Type-A पोर्ट, USB 3.2 Gen 2 Type-C पोर्ट,थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, एचडीएमआई 2.1 और 3.5 मिमी ऑडियो जैक दिया गया है। AMD वेरिएंट में USB Type-A पोर्ट, USB 4.0 Type-C, USB 3.2 Gen 2 Type-C, एचडीएमआई 2.1 और 3.5 मिमी ऑडियो जैक शामिल है। Snapdragon वेरिएंट में USB Type-A पोर्ट, दो USB 3.2 Gen 2 Type-C पोर्ट, एचडीएमआई 2.1 और 3.5 मिमी ऑडियो जैक मिलता है। Asus का दावा है कि Intel और AMD वेरिएंट का NPU परफॉर्मेंस 50 TOPS तक है, जबकि Snapdragon वेरिएंट 45 TOPS तक परफॉर्मेंस करता है। Zenbook 14 के तीनों वेरिएंट विंडोज 11 होम पर काम करते हैं। इनमें 16GB LPDDR5X RAM और 512GB M.2 NVMe PCIe 4.0 SSD दी गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी