WWDC 2025: नए गेमिंग ऐप, iOS 26 से लेकर Apple Intelligence तक सबकुछ, आज ऐसे देखें Apple लाइव इवेंट

Apple आज यानी कि सोमवार, 9 जून को अपना वार्षिक वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) शुरू करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जून 2025 11:48 IST
ख़ास बातें
  • Apple आज वार्षिक वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) शुरू करने वाला है।
  • WWDC आज 9 जून सोमवार को मुख्य भाषण रात 10:30 बजे IST से लाइवस्ट्रीम होगा।
  • AI फीचर्स, नए ऑपरेटिंग सिस्टम और यूजर इंटरफेस में बदलाव की घोषणा होगी।

Apple WWDC 2025: नया आईओएस, गेमिंग ऐप होंगे पेश

Photo Credit: Apple

Apple आज यानी कि सोमवार, 9 जून को अपना वार्षिक वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) शुरू करने वाला है, जिसमें मुख्य भाषण की शुरुआत 10:30 बजे IST से होगी। WWDC इवेंट पर Apple अक्सर लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट और ऐसे नए यूजर्स से संबंधित फीचर्स शेयर करता है, जिन पर टेक दिग्गज काम कर रहा है। इसमें हार्डवेयर से संबंधित घोषणाए शायद ही होती हैं। इस साल WWDC 2025 में विशेष तौर पर AI फीचर्स, नए ऑपरेटिंग सिस्टम और यूजर इंटरफेस के डिजाइन में बदलाव जैसे अपेडट पर फोकस रहने की उम्मीद है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि Apple क्या नया लेकर आ सकता है, WWDC 2025 में कुछ क्या पेश होने की उम्मीद है, आप इसे लाइव कैसे देख सकते हैं।


Apple WWDC 2025 लाइव कैसे देखें


आज 9 जून सोमवार को मुख्य भाषण रात 10:30 बजे IST से लाइवस्ट्रीम होगा। इच्छुक यूजर्स इवेंट को Apple की आधिकारिक वेबसाइट पर या कंपनी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जाकर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप इवेंट के दौरान कुछ मिस नहीं करना चाहते हैं तो गैजेट्स 360 के लाइव ब्लॉग को भी फॉलो करके अपडेट रह सकते हैं।


Apple WWDC 2025 में क्या होगा नया


Apple इस इवेंट में कोई भी नया डिवाइस पेश नहीं करने वाला है। सितंबर 2025 में नई आईफोन सीरीज पेश होने की उम्मीद है, जिसके साथ AirPods मॉडल्स भी आ सकते हैं। कंपनी इस इवेंट में अपने सॉफ्टवेयर से संबंधित घोषणा करने पर फोकस रखेगी।
Advertisement

Apple Intelligence
Apple इस साल WWDC इवेंट में अपने डिवाइसेज पर नए AI फीचर्स पेश करने से लेकर अपडेट कर सकता है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की जानकारी के अनुसार, कंपनी अभी कुछ AI टूल्स और फीचर्स पर काम कर रही है, लेकिन इस साल उनके रिलीज होने की संभावना नहीं है। इसके अलावा Apple यह घोषणा कर सकता है कि वह थर्ड पार्टी के डेवलपर्स को आईफोन और एप्पल टीवी डिवाइसेज में अपने खुद के ऐप के अंदर AI फीचर्स का सपोर्ट करने के लिए अपने बड़े लैंग्वेज मॉडल (LLM) का एक्सेस देगा।
Advertisement

नए सॉफ्टवेयर नंबर
WWDC 2025 में ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, iOS का नया डिजाइन और नया नंबर अपडेट मिलने की उम्मीद है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लेटेस्ट वर्जन का नाम iOS 18 के बाद iOS 19 रखने के बजाय कंपनी इसे iOS 26 करेगी, जिसके बाद में iOS 27, iOS 28, iOS 29 जैसे वर्जन आएंगे।
Advertisement

सॉफ्टवेयर एस्थेटिक्स में बदलाव
Apple अपने सॉफ्टवेयर एस्थेटिक्स में भी बड़ा बदलाव करने की उम्मीद है, जिससे कंपनी के प्रोडक्ट्स जैसे विजन प्रो, एप्पल वॉच, आईपैड और अन्य में विजुअल एलीमेंट को ज्यादा कंपेटिबल बनाया जा सके।
Advertisement

गेमिंग अपडेट
टेक दिग्गज इस इवेंट में अपने गेमिंग मॉडल को अपडेट करते हुए आईफोन, आईपैड, मैक और एप्पल टीवी डिवाइसेज में नए प्री-इंस्टॉल गेमिंग ऐप पेश करने की घोषणा कर सकती है।

watchOS 26, tvOS 26 और अन्य फीचर्स
Apple अपने कुछ विजुअल बदलाव watchOS 26 में भी पेश कर सकता है। Apple Watch में कंपनी के ऑपरेटिंग सिस्टम को कंट्रोल सेंटर में थर्ड पार्टी विजेट का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा tvOS 26 पर Apple के ऐप्स कंटेंट पर ज्यादा फोकस हो सकता है और ऑपरेटिंग सिस्टम में iOS 26 से कुछ ट्रांसलूसेंट UI एलिमेंट मिल सकते हैं। AirPods Pro 2 और AirPods 4 को हेड जेस्चर, कैमरा कंट्रोल और अन्य फीचर्स का सपोर्ट भी मिल सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.