Apple ने इस पॉपुलर YouTuber पर ठोका केस, लीक के लिए जासूसी के लगाए आरोप!

लॉसूट डॉक्यूमेंट में Apple ने दावा किया है कि Michael Ramacciotti नाम के व्यक्ति ने एक Apple इंजीनियर Ethan Lipnik का पासकोड चुराया और उसकी लोकेशन ट्रैक की।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 जुलाई 2025 18:16 IST
ख़ास बातें
  • iOS 26 लीक पर Apple ने Jon Prosser और सहयोगी पर मुकदमा दर्ज किया
  • Apple इंजीनियर की गैरहाजिरी में चोरी से डिवाइस एक्सेस करने का आरोप
  • Apple ने मांगा डैमेज क्लेम, Prosser ने आरोपों से इनकार किया

Apple ने इसके बाद Lipnik को नौकरी से भी निकाल दिया

Photo Credit: Pexels/ Mateusz Taciak

Apple ने पॉपुलर टेक YouTuber Jon Prosser और उनके साथी Michael Ramacciotti पर फेडरल लेवल पर मुकदमा कर दिया है। आरोप है कि इन दोनों ने Apple के एक प्रोटोटाइप iPhone तक अवैध रूप से पहुंच हासिल की और iOS 26 के इंटरफेस और फीचर्स लीक किए। इस केस में Apple ने कथित तौर पर कहा है कि Prosser को इन लीक के लिए एक तरह की डील ऑफर की गई थी और उन्होंने जानबूझकर ऐसी क्लिप्स को सोशल मीडिया पर पब्लिश किया, जो कंपनी के ट्रेड सीक्रेट्स थे।

लॉसूट डॉक्यूमेंट (via MacRumors) में Apple ने दावा किया है कि Michael Ramacciotti नाम के व्यक्ति ने एक Apple इंजीनियर Ethan Lipnik का पासकोड चुराया और उसकी लोकेशन ट्रैक की। जब इंजीनियर अपने घर पर नहीं था, तब उसने डिवाइस एक्सेस कर लिया और FaceTime कॉल के जरिए Jon Prosser को दिखाया। इसके बाद Prosser ने उस इंटरफेस की स्क्रीन रिकॉर्डिंग ली और उसे YouTube व अन्य प्लेटफॉर्म्स पर पोस्ट कर दिया, जिससे ऐप्पल के मुताबिक, प्रोसेर को एड से कमाई भी हुई।
Advertisement

Apple ने कोर्ट में बताया कि Prosser और Ramacciotti ने इस पूरे प्लान की स्क्रिप्ट पहले से लिख रखी थी। उन्होंने इंटर्नल iOS 26 बिल्ड को पब्लिक में लाकर Apple के सीक्रेट्स को एक्सपोज किया, जिससे कंपनी को नुकसान पहुंचा। कंपनी का कहना है कि ये सिर्फ लीक नहीं, बल्कि एक “कॉर्डिनेटिड हैक” था। Apple ने इसके बाद Lipnik को नौकरी से भी निकाल दिया था।

अब Apple इस केस में इंजंक्शन, यानी रोक लगाने के साथ-साथ दोनों से कंपेन्सेशेटरी डैमेजेस की मांग कर रहा है। दूसरी ओर Prosser ने बयान में कहा है कि वो किसी साजिश में शामिल नहीं थे और उन्हें ये जानकारी कैसे मिली, इसका उन्हें सही से अंदाजा नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि वो Apple के दावों को कोर्ट में चुनौती देंगे।
Advertisement

यह केस इसलिए भी बड़ा माना जा रहा है क्योंकि अबतक ज्यादातर लीकर्स को सिर्फ अनऑफिशियल चेतावनी मिलती थी, लेकिन इस बार Apple सीधे कोर्ट पहुंचा है। इससे दूसरे लीकर्स और कंटेंट क्रिएटर्स पर भी दबाव पड़ सकता है और भविष्य में कंपनी की पॉलिसी और सख्त हो सकती है।
Advertisement
 

Apple ने किन लोगों पर केस किया है?

Jon Prosser और Michael Ramacciotti पर iOS 26 लीक मामले में केस दर्ज किया गया है।

Apple का Jon Prosser पर आरोप क्या हैं?

Apple का कहना है कि प्रोटोटाइप iPhone से जानबूझकर इंटरफेस लीक किया गया और वीडियो रिकॉर्ड की गई।

क्या Prosser ने आरोप स्वीकार किए हैं?

नहीं, Prosser ने इनकार किया है और कहा है कि उसे नहीं पता था कि जानकारी कैसे मिली।

Apple कोर्ट से क्या चाहता है?

Apple ने कोर्ट से इस लीक पर रोक और दोनों आरोपियों से हर्जाना मांगने की अर्जी दी है।

क्या ये लीगल कार्रवाई आम है?

नहीं, Apple ने इस बार पहली बार इतने बड़े स्तर पर पब्लिक लीकर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Apple lawsuit, Jon Prosser
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.