Apple कर रहा फोल्डेबल Flip iPhone पर काम, 2027 तक होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

Apple एक क्लैमशेल iPhone लॉन्च कर सकता है। हालांकि, यह डिवाइस कब लॉन्च होगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 फरवरी 2026 11:05 IST
ख़ास बातें
  • Apple Flip iPhone की कीमत का खुलासा नहीं किया है।
  • Apple Flip iPhone का डिजाइन Galaxy Z Flip 7 जैसा हो सकता है।
  • iPhone fold एक यूनिक डिवाइस होने की उम्मीद है।

iPhone 17 Pro में 48मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Apple

Apple कथित तौर पर अपने पहले फोल्डेबल iPhone पर काम कर रहा है, जिसे 2026 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। अफवाह है कि iPhone फोल्ड में यूनिक बुक स्टाइल डिजाइन के बजाय Samsung Galaxy Z Flip सीरीज जैसे फ्लिप डिजाइन हो सकता है। Apple अपने आगामी iPhone फोल्ड को लेकर कंफर्म है और कंपनी का मानना ​​है कि इससे फोल्डेबल iPhone की डिमांड बढ़ेगी। यहां हम आपको Apple के आगामी फ्लिप iPhone के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Apple Flip iPhone कब होगा लॉन्च

Advertisement

रिपोर्ट से सुझाव मिलता है कि Apple एक क्लैमशेल iPhone लॉन्च कर सकता है। हालांकि, यह डिवाइस कब लॉन्च होगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर टेक दिग्गज Flip iPhone लॉन्च करने का फैसला भी करता है, तो यह कम से कम 2027 तक बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होगा।

Apple Flip iPhone Price

कीमत की बात करें तो अभी तक Apple Flip iPhone की कीमत का खुलासा नहीं किया है। फिलहाल फोल्डेबल फ्लिप आईफोन की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। iPhone Fold के सितंबर 2026 में अमेरिका में 2,400 डॉलर (लगभग 2,15,000 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।

Advertisement

Apple Flip iPhone में क्या होगा खास

ब्लूमबर्ग के अनुसार, Apple एक क्लैमशेल फोल्डेबल iPhone पर काम कर रहा है। इस डिवाइस का साइज करीबन Samsung Galaxy Z Flip 7 के जैसा होगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि Apple अपने आगामी iPhone फोल्ड को लेकर कंफर्म है और कंपनी का मानना ​​है कि इससे फोल्डेबल iPhone की डिमांड बढ़ेगी। iPhone fold एक यूनिक डिवाइस होने की उम्मीद है, जो सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 या गूगल पिक्सल 10 प्रो फोल्ड से छोटा होगा। हालांकि, फोल्डेबल iPhone Flip अन्य क्लैमशेल डिवाइसेज जैसा ही होगा।

अभी तक आगामी फ्लिप आईफोन के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन मार्केट में मौजूद अन्य क्लैमशेल डिवाइस जैसे Samsung Galaxy Z Flip 7 से काफी अंदाजा लगाया जा सकता है। फोल्ड होने पर Z Flip 7 में 4.1 इंच की एक्सटरनल डिस्प्ले है। वहीं अनफोल्ड होने 6.9 इंच की डिस्प्ले है, जो कि एक सामान्य स्लैब स्मार्टफोन के साइज के लगभग बराबर है। इसलिए अगर यह रिपोर्ट सही साबित होती है, तो फोल्डेबल फ्लिप iPhone फोल्ड होने पर कॉम्पैक्ट साइज का हो सकता है और डिवाइस के अनफोल्ड होने पर सामान्य iPhone जैसा ही अनुभव मिल सकता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Centurion की नई इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, बुजुर्गों के लिए खास डिजाइन, 800 Wh बैटरी, Bosch मोटर से लैस
  3. Microsoft आउटेज के चलते होटल में लोगों की जान पर बन आई! जानें मामला
  4. Honor Magic 10 में आ सकता है डुअल लेयर OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरा!
  5. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  7. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  10. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.