Apple ने ये iPhone और iPad विंटेज और पुराने मॉडल की लिस्ट में किए शामिल

Apple ने दो iPhone मॉडल और दो iPad को अपनी विंटेज और पुराने (अप्रचलित) प्रोडक्ट की लिस्ट में शामिल करते हुए अपडेट किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 मई 2025 18:12 IST
ख़ास बातें
  • Apple ने अपनी पुराने (अप्रचलित) प्रोडक्ट लिस्ट को भी अपडेट किया है।
  • Apple ने iPad Air 2 और iPad mini 2 को लिस्ट में शामिल कर दिया है।
  • Apple ने दो iPhone मॉडल और दो iPad को विंटेज लिस्ट में शामिल किया है।

iPhone 8 में 6.7 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple ने दो iPhone मॉडल और दो iPad को अपनी विंटेज और पुराने (अप्रचलित) प्रोडक्ट की लिस्ट में शामिल करते हुए अपडेट किया है। एप्पल ने iPhone 7 Plus और चुनिंदा iPhone 8 मॉडल को विंटेज लिस्ट में शामिल किया है। जबकि (PRODUCT) RED iPhone 8 मॉडल पहले से ही विंटेज लिस्ट में शामिल किया जा चुका है। iPhone 8 के 64GB और 256GB मॉडल को अब लिस्ट में शामिल किया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

ये आईफोन किए विंटेज मॉडल में शामिल


Advertisement
 iPhone 7 Plus और चुनिंदा iPhone 8 मॉडल को विंटेज लिस्ट में शामिल किया है। आपको बता दें कि (PRODUCT) RED iPhone 8 मॉडल पहले से ही विंटेज लिस्ट में है। iPhone 8 के 64GB और 256GB मॉडल को अब लिस्ट में शामिल किया गया है। हालांकि, 128GB मॉडल को अभी शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि इसे लंबे समय तक बेचा गया था।
Apple के सपोर्ट पेज के अनुसार, किसी प्रोडक्ट को तब विंटेज माना जाता है, जब Apple ने 5 साल से ज्यादा और 7 साल से कम समय पहले उन्हें बिक्री के लिए डिस्ट्रीब्यूट करना बंद कर दिया हो।


Apple ने विंटेज प्रोडक्ट लिस्ट की अपडेट


Advertisement
Apple ने अपनी पुराने (अप्रचलित) प्रोडक्ट लिस्ट को भी अपडेट किया है। Apple ने iPad Air 2 और iPad mini 2 को लिस्ट में शामिल कर दिया है। Apple के सपोर्ट पेज पर बताया गया है कि जब Apple ने 7 साल से ज्यादा समय पहले बिक्री के लिए प्रोडक्ट का डिस्ट्रीब्यूट करना बंद कर दिया था तो उन्हें पुराने (अप्रचलित) माना जाता है। Apple पुराने (अप्रचलित) प्रोडक्ट के लिए सभी हार्डवेयर सर्विस बंद कर देता है और सर्विस प्रोवाइडर पुराने (अप्रचलित) प्रोडक्ट के लिए पार्ट्स नहीं मंगवा सकते हैं।

Mac लैपटॉप प्रोडक्ट के आखिरी बार बिक्री के लिए डिस्ट्रीब्यूट किए जाने से लेकर 10 साल तक की एक्सटेंड बैटरी-ओनली रिपेयर पीरियड के लिए वैलिड हो सकते हैं जो पार्ट्स की उपलब्धता पर निर्भरता करता है। आपको बता दें कि Apple ने इस साल की शुरुआत में Apple Watch Series 4 को अपनी पब्लिक विंटेज प्रोडक्ट की लिस्ट में शामिल किया है। सभी एल्युमिनियम और स्टेनलेस स्टील 40mm और 44mm मॉडल अब दुनिया भर में विंटेज माने जाते हैं। Apple ने Watch Series 4 को 2018 में लॉन्च किया था।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  4. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  6. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  7. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  8. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  9. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  10. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.