Apple लॉन्च इवेंट होगा 4 मार्च को आयोजित, iPhone 17e से लेकर नए MacBook देंगे दस्तक, जानें सबकुछ

Apple आधिकारिक तौर पर 4 मार्च 2026 का अपना पहला बड़ा इवेंट आयोजित करने वाला है, जिसकी पुष्टि कंपनी ने कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 फरवरी 2026 13:40 IST
ख़ास बातें
  • Apple का इवेंट 4 मार्च 2026 को आयोजित होगा।
  • iPhone 17e एक एंट्री लेवल डिवाइस होगा।
  • आगामी आईफोन में MagSafe सपोर्ट और A19 चिपसेट होगा।

iPhone 17 Pro Max में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Apple

Apple आधिकारिक तौर पर 4 मार्च 2026 का अपना पहला बड़ा इवेंट आयोजित करने वाला है, जिसकी पुष्टि कंपनी ने कर दी है। कंपनी इसे स्पेशल Apple एक्सपीरियंस कह रही है। न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई में एक साथ होने वाले इवेंट के लिए इन्वाइट भेजे गए हैं। हालांकि, अभी तक Apple ने लाइवस्ट्रीम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, जिससे सुझाव मिलता है कि यह एक ग्लोबल कीनोट के बजाय प्रेस-फोकस हो सकता है। आइए Apple के आगामी इवेंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Apple इवेंट कब होगा आयोजित


Apple का इवेंट 4 मार्च 2026 को आयोजित होगा। न्यूयॉर्क, लंदन और शंघाई में एक साथ होने वाले इवेंट के लिए इन्वाइट भेजे गए हैं। यह इवेंट सुबह 9:00 बजे ET (14:00 UTC / शाम 7:30 बजे IST) पर शुरू होगा। 

iPhone 16e का अपग्रेड मॉडल


इस इवेंट में iPhone 16e के अपग्रेड मॉडल की घोषणा हो सकती है। अफवाहों के अनुसार, iPhone 17e एक एंट्री लेवल डिवाइस होगा, जिसमें उन फीचर्स को शामिल किया जाएगा जो कि पहले सिर्फ हाई-एंड मॉडल में मिलते थे। लीक से पता चला है कि आगामी आईफोन में MagSafe सपोर्ट, A19 चिपसेट और डायनामिक आइलैंड स्टाइल OLED डिस्प्ले मिल सकती है। इसके अलावा एक अपग्रेडेड फ्रंट कैमरा मिलने की भी संभावना है। ऐसा होने पर Apple के स्टैंडर्ड आईफोन और "e" मॉडल के बीच अंतर को कम कर देगा।

Advertisement

Mac होगा अपडेट


Mac के नए वर्जन में भी काफी बदलाव होने की उम्मीद है। इन लैपटॉप में 14 इंच की डिस्प्ले और 16 इंच की डिस्प्ले वाले MacBook Pro में M5 Pro और M5 Max प्रोसेसर मिल सकते हैं, जबकि MacBook Air में बेस M5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इस बार नए डिजाइन के बजाय जनरेशनल अपग्रेड होंगे।

अफवाहों के अनुसार, सबसे खास बात यह है कि कम कीमत वाला MacBook M-सीरीज चिप के बजाय A-सीरीज चिपसेट मिलेगा। Apple हाल ही के आईफोन में दिए गए प्रोसेसर का उपयोग करते हुए नया मैकबुक लॉन्च करता है, जिसकी कीमत 800 डॉलर (लगभग 72,616 रुपये) से कम होगी। कंपनी प्रोडक्शन लागत को कम करते हुए एल्युमीनियम बॉडी को बरकरार रख सकती है। कुछ लीक से यह भी पता चला है कि इसमें ज्यादा आकर्षक कलर ऑप्शन होंगे, जो हालिया MacBook के लिए असामान्य होगा।

अफवाह है कि iPad और iPad Air में भी अपडेट मिल सकता है, जिससे नए प्रोसेसर, मिनी-एलईडी और हाई रिफ्रेश रेट वाले नए एप्पल स्टूडियो डिस्प्ले आ सकता है, हालांकि, किसी भी नए फीचर की अभी पुष्टि नहीं हुई है। स्पेशल Apple एक्सपीरियंस लेबल से पता चला है कि Apple कीनोट के बजाय नए हार्डवेयर के साथ सीधे इंटरैक्ट कर सकता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  11. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  12. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  13. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  15. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.