Apple ने किया ऐप स्टोर पर 2024 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले ऐप्स और गेम का खुलासा

Apple ने साल 2024 के खत्म होने से पहले Apple iPhone, iPad और Apple आर्केड में साल के सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले ऐप्स और गेम का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2024 16:20 IST
ख़ास बातें
  • Apple ने सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले ऐप्स का खुलासा किया है।
  • पेड ऐप में Forest: Focus for Productivity शामिल है।
  • Apple ने Apple Arcade पर टॉप गेम की एक लिस्ट भी जारी की है।

Apple ने 2024 ऐप स्टोर अवार्ड विनर्स का भी खुलासा किया है।

Photo Credit: Apple

Apple ने साल 2024 के खत्म होने से पहले Apple iPhone, iPad और Apple आर्केड में साल के सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले ऐप्स और गेम का खुलासा किया है, जिसमें भारत समेत 30 से ज्यादा देशों का चार्ट शामिल है। टॉप फ्री ऐप में लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp सबसे आगे है। इस बीच सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला पेड ऐप में Forest: Focus for Productivity टॉप पर है। ऐप स्टोर चार्ट की घोषणा बीते हफ्ते Apple द्वारा 2024 ऐप स्टोर अवार्ड विनर्स की घोषणा के बाद आई है। आइए इन ऐप्स और गेम्स के बारे में जानते हैं।

यूजर्स 2024 ऐप स्टोर अवार्ड विनर, ऐप स्टोर एडिटर्स द्वारा चुने गए 17 ऐप और गेम को भी देख सकते हैं, जिन्होंने यूजर्स को अपनी क्रिएटिविटी को बेहतर करने, नए रिकॉर्ड बनाने और ऐप स्टोर और Apple इकोसिस्टम में फैमिली और दोस्तों के साथ रोजाना के पलों का आनंद लेने में मदद की है।


Apple ऐप स्टोर 2024 डाउनलोड


Apple के अनुसार, टॉप Apple आर्केड गेम्स के साथ-साथ साल के टॉप फ्री और पेड ऐप्स और गेम्स के 2024 ईयर एंड चार्ट को ऐप स्टोर के टुडे टैब पर देखा जा सकता है। वॉट्सऐप के बाद इंस्टाग्राम, यूट्यूब और गूगल पे 2024 में सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले फ्री आईफोन ऐप रहे हैं। वहीं पेड ऐप चार्ट में दूसरे स्थान पर Money Manager, तीसरे स्थान पर DSLR Camera, चौथे स्थान पर Shadowrocket और पांचवें स्थान पर iTablaPro है।

गेमिंग के मामले में Battlegrounds Mobile India (BGMI) आईफोन पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला फ्री गेम था। उसके बाद Ludo King और Subway Surfers ने टॉप 3 में अपनी जगह बनाई। टॉप पेड गेम्स में  Minecraft सबसे ज्यादा डाउनलोड किया गया था। टॉप 3 पेड आईफोन गेम्स में Earn to Die 2 और Hitman Sniper ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

क्यूपर्टिनो बेस्ड टेक्नोलॉजी दिग्गज ने Apple Arcade पर टॉप गेम की एक लिस्ट भी जारी की है, ये मासिक सब्सक्रिप्शन बिना विज्ञापनों या इन-ऐप खरीदारी के कई गेम तक एक्सेस प्रदान करता है। Getting Over It+ आईफोन पर 2024 का सबसे अधिक डाउनलोड किया जाने वाला Apple आर्केड गेम था, इसके बाद NBA 2K24 Arcade Edition, Snake.io+, Asphalt 8: Airborne+ और Angry Birds Reloaded का नंबर आता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में Fusion Red कलर में लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. चुटकी में साफ होंगे लैपटॉप, कीबोर्ड और कार! Portronics भारत में लॉन्च किया बजट एयर डस्टर
  3. Redmi K100 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  4. Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6x में मिलेंगे AI टूल्स, इस सप्ताह होगा लॉन्च 
  2. Huawei Nova 16 SE में मिल सकती है 8,500mAh की बैटरी, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. Redmi K100 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
  4. Bank of Baroda ग्राहकों का डेटा लीक, बैंक ने जारी किया बयान; क्या आपका पैसा सुरक्षित?
  5. दुनिया की सबसे ज्यादा वैल्यू वाली कंपनी बनी Apple, चिपमेकर NVIDIA को दी मात
  6. 260KM की धांसू रेंज वाली Avore Electric EX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लॉन्च, 4 घंटे में होगी फुल चार्ज
  7. चश्मे में कैमरा, AI ट्रांसलेशन और म्यूजिक सपोर्ट! Pebble ने भारत में लॉन्च किए Smart Glasses
  8. अब इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान AI? ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन ने बोली चौंकाने वाली बात
  9. भारत में Fusion Red कलर में लॉन्च हुआ Vivo T5x 5G, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. बैंक, UPI और सोशल मीडिया... कुछ भी नहीं रहेगा सुरक्षित? एक्सपर्ट बोले - सेकंडों में तोड़ दूंगा Password
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.