Android 17 लेकर आएगा ब्लर UI, स्क्रीन रिकॉर्डर भी होगा अपडेट, जानें क्या कुछ होगा नया

Google इस साल जून में नया ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 17 लॉन्च कर सकता है। फिलहाल ऑनलाइन लीक्स में एंड्रॉइड 17 से जुड़ी जानकारी सामने आ रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जनवरी 2026 11:36 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉइड 17 में सिस्टम UI एलिमेंट पर नया ब्लर इफेक्ट मिलेगा।
  • एंड्रॉयड 17 से स्क्रीन रिकॉर्डिंग टूल में भी बड़ा बदलाव हो रहा है।
  • माइक्रोफोन इनपुट रिकॉर्ड हो सकता है और स्क्रीन पर टच दिखेगा।

एंड्रॉयड 17 जून 2026 में दस्तक देने की उम्मीद है।

Photo Credit: Unsplash/Denny Müller

Google इस साल जून में नया ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 17 लॉन्च कर सकता है। फिलहाल ऑनलाइन लीक्स में एंड्रॉइड 17 से जुड़ी जानकारी सामने आ रही है। अब 9to5Google की रिपोर्ट के अनुसार, एंड्रॉइड 17 में सिस्टम UI एलिमेंट पर नया ब्लर इफेक्ट सबसे ज्यादा ध्यान दिए जाने वाला बदलाव है। इस बार सॉलिड बैकग्राउंड के बजाय वॉल्यूम स्लाइडर और पावर मीनू जैसे मीनू में ट्रांसपेरेंट लेयर हैं जो वॉलपेपर के कलर और ऐप आइकन को छोटा दिखाती हैं। ब्लर एक डायनेमिक थीम है, जो इंटरफेस को ज्यादा रिफाइन और मॉडर्न लुक देता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

स्क्रीन रिकॉर्डर का नया डिजाइन


रिपोर्ट के अनुसार, स्क्रीन रिकॉर्डिंग टूल में भी बड़ा बदलाव हो रहा है। मौजूदा पॉप अप मीनू के बजाय एंड्रॉइड 17 में ऑप्शन के साथ एक फ्लोटिंग पिल इंटरफेस आने की बात कही जा रही है। इसमें डिवाइस ऑडियो रिकॉर्ड हो सकती है। माइक्रोफोन इनपुट रिकॉर्ड हो सकता है और स्क्रीन पर टच दिखेगा। रिकॉर्डिंग शुरू होने के बाद आसान कंट्रोल के लिए पिल हमेशा उपलब्ध रहता है। इसके साथ ही यूजर्स कई कलर्स का उपयोग करके रिकॉर्डिंग पर डूडल बना सकते हैं, सेटिंग्स एक्सेस कर सकते हैं और शेयर या एडिट करने से पहले क्लिप को प्रीव्यू कर सकते हैं।

ऐप लॉक ऑप्शन के साथ-साथ लीक से यह भी पता चला है कि एंड्रॉइड 17 में एप्लिकेशन पर लॉन्ग प्रेस करने पर लॉक ऐप का ऑप्शन मिलेगा। यह फीचर बताता है कि गूगल नेटिव ऐप-लॉक फंक्शनैलिटी की टेस्टिंग कर रहा है, जिससे यूजर्स थर्ड-पार्टी टूल्स पर निर्भर हुए बिना सेंसिटिव ऐप्स को सिक्योर कर सकेंगे।

Android 17 UI में होने वाले बदलाव

  • एंड्रॉइड 17 का यूजर इंटरफेस बिलकुल नया नहीं होगा।
  • यूजर इंटरफेस सैमसंग, शाओमी और वनप्लस जैसी कई कंपनियों के जरिए अपने कस्टम एंड्रॉइड वर्जन में पहले से उपयोग किए जा रहे स्प्लिट नोटिफिकेशन और क्विक सेटिंग्स पैनल से काफी मिलता-जुलता होगा।
  • गूगल ने इस फीचर के पिछले वर्जन में मौजूद अधिकतर विजुअल दिक्कतो और टेक बग्स को ठीक कर दिया है। 
  • टू-पैनल इंटरफेस अब काफी बेहतर हो गया है और यह एंड्रॉइड 17 में आने की संभावना है।
  • फोल्डेबल फोन और टैबलेट को अपनी बड़ी स्क्रीन पर नए स्प्लिट लेआउट का उपयोग करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। 
  • टैबलेट हमेशा स्प्लिट व्यू दिखाएंगे, वहीं फोल्डेबल फोन पर यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आप कौन सी स्क्रीन इस्तेमाल कर रहे हैं और सिर्फ कवर डिस्प्ले ही क्लासिक या कंबाइन वर्जन दिखाएगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.