अमेज़न सेलः आईफोन 7, वनप्लस 3टी, आईफोन 6 पर मिल रहे हैं ये ऑफर

अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर स्मार्टफोन सेल आयोजित की गई है। ग्राहकों को मोटोरोला, वनप्लस, ऐप्पल, सैमसंग और अन्य ब्रांड के फोन पर छूट दी जा रही है। Amazon सेल तीन दिन की है जो 21 जून तक चलेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 जून 2017 14:44 IST
ख़ास बातें
  • अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर स्मार्टफोन सेल आयोजित की गई है
  • Amazon सेल तीन दिन की है जो 21 जून तक चलेगी
  • स्मार्टफोन के अलावा आप एक्सेसरी, लैपटॉप और हेडफोन पर भी छूट पा सकते हैं
अमेज़न इंडिया की वेबसाइट पर स्मार्टफोन सेल आयोजित की गई है। ग्राहकों को मोटोरोला, वनप्लस, ऐप्पल, सैमसंग और अन्य ब्रांड के फोन पर छूट दी जा रही है। Amazon सेल तीन दिन की है जो 21 जून तक चलेगी। स्मार्टफोन के अलावा आप एक्सेसरी, लैपटॉप और हेडफोन पर भी छूट पा सकते हैं। आईफोन 7, वनप्लस 3टी, मोटो जी5 प्लस, आईफोन एसई, कूलपैड नोट 5 लाइट के अलावा कई अन्य स्मार्टफोन सेल में सस्ते में उपलब्ध हैं।
 

मोबाइल पर अमेज़न सेल ऑफर

अमेज़न एक्सक्लूसिव OnePlus 3T स्मार्टफोन का 64 जीबी 29,999 रुपये में उपलब्ध है। इसमें एक्सचेंज ऑफर के तहत 13,060 रुपये की छूट पा सकते हैं। वहीं, बिना ब्याज़ वाले ईएमआई का भी विकल्प है। वोडाफोन की ओर से पांच महीने के लिए 45 जीबी डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा सेल में वनप्लस 3टी के बैक कवर और केस पर 70 फीसदी की छूट दी जा रही है। अमेज़न सेल में OnePlus 3T खरीदने वाले यूज़र को 250 रुपये का अमेज़न पे बैलेंस मिलेगा। इसके लिए आपको स्मार्टफोन खरीदने पर प्राइम वीडियो ऐप के जरिए वीडियो स्ट्रीम करना होगा।
Advertisement

अमेज़न इंडिया सेल के तहत, iPhone 7 का 32 जीबी, 128 जीबी और 256 जीबी वेरिएंट क्रमशः 42,999, 54,490 और 65,900 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा पुराने फोन को एक्सचेंज करके 13,060 रुपये तक की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। यह एक्सचेंज ऑफर iPhone 6 के 32 जीबी वेरिएंट के साथ भी उपलब्ध है। अमेज़न सेल ऑफर में यह 24,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

Moto Z को 29,999 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं, स्मार्टफोन के साथ 13,060 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। अमेज़न इंडिया सेल के तहत कई मोटो मॉड्स भी सस्ते में बेचे जा रहे हैं। ऐसा ही एक्सचेंज ऑफर  Moto G5 Plus और शाओमी मी मैक्स प्राइम के साथ भी दिया जा रहा है।
Advertisement

अब बात बजट स्मार्टफोन की। कूलपैड नोट 5 लाइट को 2,000 रुपये की छूट के साथ 6,999 रुपये में उपलब्ध है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो स्मार्टफोन 8,690 रुपये में बेचा जा रहा है, साथ में 6,712 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी है। Samsung On5 Pro को 7,190 रुपये में बेचा जा रहा है। एक्सचेंज में सर्वाधिक 5,662 रुपये की छूट मिलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  2. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  5. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  6. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  7. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  8. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  3. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  4. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  6. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  7. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  8. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  9. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  10. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.