अमेज़न सेलः मोटो जी4 प्लस व लेनोवो वाइब के5 सहित कई स्मार्टफोन पर छूट

अमेज़न सेलः मोटो जी4 प्लस व लेनोवो वाइब के5 सहित कई स्मार्टफोन पर छूट
विज्ञापन
आज से इस सेल का दूसरा सीज़न शुरू हो गया है। और कंपनी इस बार 17-20 अक्टूबर तक एक बार फिर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल आयोजित कर रही है। अमेज़न ने 1 से 5 अक्टूबर को ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का आयोजन किया था। इस सेल में ग्राहकों के लिए कई ऑफर पेश किए गए थे।

आज से अमेज़न इंडिया एक बार फिर स्मार्टफोन, टैबलेट, पर्सनल कंप्यूटर, लैपटॉप, गेम, फैशन, टेलीविज़न सेट और अन्य प्रोडक्ट पर ऑफर दे रही है। नए ऑफर को तहत मोटो जी4 प्ल, वनप्लस 3, वनप्लस 2, लेनोवो ज़ेड2 प्लस, मी मैक्स प्राइम, कूलपैड मेगा 2.5डी और लेनोवो वाइब के5 जैसे प्रोडक्ट सस्ते में खरीदे जा सकते हैं।

अमेज़न ने इस बार भी एक्सचेंज ऑफर का ऐलान किया है। एक्सचेंज ऑफर के साथ इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा लिया जा सकता है। सिटी बैंक कार्डधारक वेबसाइट से खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत और ऐप पर 15 प्रतिशत कैशबैक भी मिलेगा। इसके अलावा नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर भी हैं। अपनी पसंदीदा टेक डील पाने के लिए जैसे कि अमेज़न अकाउंट खोलना, फोन पर अमेज़न ऐप इंस्टॉल करना और पेमेंट पेज पर क्रेडिट कार्ड डिटेल पहले से स्टोर रखना। इन सारी बातों को ध्यान में रखकर आप सेल का भरपूर फायदा उठा पाएंगे।

अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं ये शानदार ऑफर

1. मोटो जी4 प्लस स्मार्टफोन 1,500 रुपये की छूट के साथ 13,499 रुपये में मिल रहा है। ज्ञात हो कि यह फोन 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, 16 मेगापिक्सल कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।

2. वनप्लस 2 की कीमत 22,990 रुपये है, लेकिन सेल के दौरान आपको यह 19,990 रुपये में मिल जाएगा।

3. 2जीबी रैम वाला सैमसंग ऑन5 प्रो 7,990 रुपये में मिल रहा है, जबकि इसकी कीमत 9,190 रुपये है।

4. लेनोवो वाइब के4 नोट 2,000 रुपये की छूट के साथ 9,999 रुपये में मिलेगा।

5. 3 जीबी रैम और 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले वाला कूलपैड मेगा 2.5डी स्मार्टफोन 1000 रुपये की छूट के साथ 5,599 रुपये में बिक रहा है।

6. हाल ही में लॉन्च किया गया मोटो जी4 स्मार्टफोन जो आम तौर पर 12,499 रुपये में मिलता है। यह 10,999 रुपये में उपलब्ध होगा।

7. सैमसंग ऑन 7 प्रो स्मार्टफोन 11,990 रुपये है लेकिन अमेज़न सेल में यह 9,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

8. शाओमी मी मैक्स का नया वेरिएंट शाओमी मी मैक्स प्राइम 19,999 रुपये में पहली बार खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

9. लेनोवो वाइब के5 स्मार्टफोन पर 500 रुपये की छूट दी गई है। यह 6,999 रुपये में मिलेगा।

10. वनप्लस 3 गोल्ड वेरिएंट भी अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में 27,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

11. वहीं हाल ही में लॉन्च लॉन्च 4 जीबी रैम, स्नैपड्रैगन 820 प्रोससर और 64 जीबी स्टोरेज वाला यह लेनोवो ज़ेड2 प्लस 19,999 रुपये में मिल रहा है।

12. मोटो जी4 प्ले को 8,999 रुपये में 1000 रुपये के अतिरिक्त कैशबैक के साथ खरीदा जा सकता है।

इसके अमेज़न ऐप पर सेल के तीनों दिन रात 9 बजे गोल्डन डील भी मिलेंगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Amazon sale, Amazon great indian festival, moto g4 plus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »