Amazon Prime मेंबरशिप हो गई सस्ती! अब Rs 999 में पाएं 1 साल का प्लान, लेकिन ये होंगे बदलाव

Amazon Prime Lite में आपको म्यूजिक का मजा नहीं मिल पाएगा। कंपनी इसके साथ म्यूजिक एक्सेस नहीं देगी, रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 जनवरी 2023 17:01 IST
ख़ास बातें
  • दिसंबर 2021 में अपने मेंबरशिप प्लान की कीमत को 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिया था
  • सदस्यता लेने के साथ ही कंपनी विज्ञापन भी इसमें शामिल करेगी
  • आप इसे दो डिवाइसेज पर भी इस्तेमाल कर सकेंगे

कंपनी Amazon Prime Lite मेंबरशिप लेकर आ रही है जिसकी कीमत 999 रुपये होगी।

Amazon ई कॉमर्स साइट ने अपने प्राइम मेंबरशिप प्लान (Amazon Prime Membership) को सस्ता कर दिया है। ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म ने दिसंबर 2021 में अपने मेंबरशिप प्लान की कीमत को 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिया था। प्लान की कीमत को कंपनी ने 1499 रुपये कर दिया था। जिसके बाद यूजर्स की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ने लगा। अब कंपनी ने एक बार फिर से अपने वार्षिक मेंबरशिप प्लान को सस्ता कर दिया है। लेकिन कुछ बदलावों के साथ। अब Amazon Prime सदस्यता के लिए कंपनी ने क्या अपडेट प्लान में किया है, इसकी पूरी जानकारी हम आपको बताते हैं। 

ई-कॉमर्स (E-commerce) प्लेटफॉर्म Amazon ने अपनी प्राइम मेंबरशिप के प्लान्स को रिवाइज किया है, ऐसी खबर है। दिसंबर 2021 में कंपनी ने 999 रुपये से बढ़ाकर इसकी कीमत 1499 रुपये कर दी थी। अब एक बार फिर कंपनी 999 रुपये वाला वार्षिक प्राइम मेंबरशिप प्लान लेकर आ रही है। खबर है कि अब कंपनी Amazon Prime Lite लेकर आ रही है जिसकी कीमत 999 रुपये होगी। लेकिन यह सदस्यता लेने के साथ ही कंपनी विज्ञापन भी इसमें शामिल करेगी। यानि एड के साथ 999 रुपये में इसका वार्षिक प्लान ले सकते हैं। इसकी जानकारी ऑनली टेक डॉट कॉम की ओर से दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसकी बीटा टेस्टिंग जारी है और जल्द ही यह प्लान कंपनी की ओर से लॉन्च कर दिया जाएगा। 

इस नए मेंबरशिप प्लान में आपको कुछ समझौते भी करने होंगे। मसलन, वर्तमान में जो 1499 रुपये का प्लान है उसमें आपको 1 दिन में ही ऑर्डर प्राप्त हो जाता है। वहीं, Amazon Prime Lite के साथ इस्तेमाल करने पर आपको 2 दिन में ऑर्डर डिलीवर किया जाएगा। साथ में आपको विज्ञापन भी दिखाए जाएंगे। मूवीज और अन्य शो देखने के लिए आप इसे दो डिवाइसेज पर भी इस्तेमाल कर सकेंगे, ऐसा कहा गया है। जिसमें एक डिवाइस मोबाइल फोन होना जरूरी है। 

इसके अलावा Amazon Prime Lite में आपको म्यूजिक का मजा नहीं मिल पाएगा। कंपनी इसके साथ म्यूजिक एक्सेस नहीं देगी, रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है। साथ में नो-कॉस्ट ईएमआई, फ्री ईबुक्स और प्राइम गेमिंग का एक्सेस भी इसमें नहीं दिया जाएगा। वहीं, अमेजॉन सेल के दौरान आपको डील्स का पहले एक्सेस भी मिलेगा जैसा प्राइम नॉन लाइट प्लान में अभी तक मिलता आ रहा है। साथ में अमेजन पे आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड के साथ 5% का कैशबैक भी दिया जाएगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.