Amazon Prime मेंबरशिप को आधे दाम में खरीदने का मौका, जानें ऑफर

Amazon Prime Subscription: अमेज़न प्राइम मेंबरशिप लेने पर 50 प्रतिशत (500 रुपये) का कैशबैक मिल रहा है। जानें ऑफर के बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जुलाई 2019 12:55 IST
ख़ास बातें
  • युवा ग्राहकों को मिलेगा 500 रुपये का कैशबैक
  • 18 से 24 साल के आयु वर्ग के ग्राहकों के लिए है ऑफर
  • अमेज़न प्राइम का सब्सक्रिप्शन मिल रहा आधे दाम में

Amazon Prime मेंबरशिप को आधे दाम में खरीदने का मौका, जानें ऑफर

Amazon ने गुरुवार को घोषणा की है कि भारत में 18 से 24 साल के आयु वर्ग के ग्राहकों को 999 रुपये वाली अमेज़न प्राइम की वार्षिक मेंबरशिप लेने पर 50 प्रतिशत (500 रुपये) कैशबैक मिलेगा। अमेज़न का कहना है कि नई कीमत के साथ प्राइम मेंबरशिप लेने वाले युवा ग्राहक भी प्राइम डे सेल के लिए योग्य होंगे। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ग्राहक इस ऑफर का लाभ प्राइम के लिए साइन-अप और अमेज़न डॉट इन पर अपनी उम्र को वेरिफाई करके ले सकते हैं।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि हालांकि, ऑफर का लाभ केवल कंपनी के आधिकारिक एंड्रॉयड या आईओएस ऐप्लिकेशन के जरिए लिया जा सकता है। अमेज़न प्राइम इंडिया के निर्देशक और हेड अक्षय साही ने एक बयान में कहा कि अमेज़न प्राइम मेंबरशिप पर 50 प्रतिशत कैशबैक के साथ, ग्राहक प्राइम के जरिए खरीदारी और एंटरटेनमेंट का भी लुत्फ उठा सकते हैं। इस ऑफर को प्राइम डे 2019 (15-16 जुलाई) से पहले शुरू किया जा चुका है।
Advertisement
 

भारतीय युवा ग्राहक अमेज़न प्राइम की वार्षिक मेंबरशिप के लिए यूथ ऑफर बैनर के जरिए साइन-अप कर 999 रुपये की राशि का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। उम्र को वेरिफाई करने के लिए पैन कार्ड, एड्रेस प्रूफ और तस्वीर को अपलोड करना होगा। कंपनी का कहना है कि डिटेल वेरिफाई होने के बाद 10 दिनों के भीतर 500 रुपये आपके अमेज़न पे बैलेंस में जोड़ दिए जाएंगे। बैलेंस का इस्तेमाल ग्राहक बिल भुगतान, रीचार्ज और ऑनलाइन पार्टनर मर्चेंट पर कर सकेंगे।

याद करा दें कि प्राइम मेंबरशिप के साथ उपयुक्त प्रोडक्ट पर अनलिमिटेड फास्ट डिलीवरी और प्राइम वीडियो, प्राइम म्यूजिक और प्राइम रीडिंग का एक्सेस मिलता है। इसके अलावा प्राइम मेंबरशिप लेने पर अर्ली डील्स और ऑफर्स भी मिलते हैं। भारत में अमेज़न प्राइम को जुलाई 2016 में लॉन्च किया गया था, इसके बाद सब्सक्रिप्शन को 499 रुपये में दिया जा रहा था।
Advertisement

अमेज़न ने फिर प्राइम सब्सक्रिप्शन की कीमत 999 रुपये तय की थी, केवल इतना ही नहीं ग्राहक चाहें तो 129 रुपये का भुगतान कर एक महीने के लिए सब्सक्रिप्शन प्लान भी ले सकते हैं। कंपनी मंथली सब्सक्रिप्शन पर युवा ग्राहकों को किसी तरह का डिस्काउंट नहीं दे रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon Prime, Amazon

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.