Amazon ने लॉन्च किए अपने पहले इंटरनेट सैटेलाइट, Elon Musk की Starlink को मिलेगी टक्कर!

Amazon की ये सैटेलाइट्स केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से Atlas V रॉकेट के जरिए भेजी गईं।

Amazon ने लॉन्च किए अपने पहले इंटरनेट सैटेलाइट, Elon Musk की Starlink को मिलेगी टक्कर!

Photo Credit: Amazon

ख़ास बातें
  • Amazon की ये सैटेलाइट्स केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से भेजी गईं
  • Project Kuiper की इंटरनेट स्पीड 100Mbps से लेकर 1Gbps तक हो सकती है
  • ये Kuiper Project की पहला फुल-कमर्शियल लॉन्च था
विज्ञापन
Amazon ने अपने सैटेलाइट इंटरनेट Project Kuiper को लेकर बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने 27 अप्रैल को United Launch Alliance के जरिए 27 Kuiper सैटेलाइट्स लॉन्च किए, जो कि Amazon की 3,236 सैटेलाइट्स की बड़ी योजना का हिस्सा हैं। कंपनी का प्लान है कि साल 2025 के अंत तक ये इंटरनेट सर्विस फुल फ्लेज में शुरू हो जाए, जो दुनिया के रिमोट और इंटरनेट से वंचित इलाकों को टारगेट करेगी।

Amazon की ये सैटेलाइट्स केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से Atlas V रॉकेट के जरिए भेजी गईं। ये Kuiper Project की पहला फुल-कमर्शियल लॉन्च था, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि अब ये प्रोजेक्ट टेस्ट फेज से बाहर निकलकर असली दुनिया में एंटर कर चुका है।

Amazon का कहना है कि Project Kuiper की इंटरनेट स्पीड 100Mbps से लेकर 1Gbps तक हो सकती है, जो यूजर्स को वीडियो स्ट्रीमिंग, वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लासेस जैसी एक्टिविटीज में काफी मदद करेगी। इसके साथ ही कंपनी का लक्ष्य है कि यूजर टर्मिनल (एंटीना और राउटर) की कीमत $400 (करीब 34,000 रुपये) से कम रखी जाए, जिससे यह सर्विस ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके।

भारत की बात करें, तो Amazon ने यहां अपनी सैटेलाइट सर्विस शुरू करने के लिए जरूरी लाइसेंस के लिए DOT (डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन) में आवेदन कर दिया है। हालांकि, अभी तक यहां लॉन्च की डेट कन्फर्म नहीं है।

इस प्रोजेक्ट का सीधा मुकाबला Elon Musk की Starlink सर्विस से है, जो पहले ही अमेरिका, यूरोप और कुछ एशियन देशों में ऑपरेट कर रही है। लेकिन Kuiper को लेकर Amazon का दावा है कि यह न सिर्फ किफायती होगा, बल्कि तेज और ज्यादा स्केलेबल भी होगा। Amazon का ये कदम इस बात का साफ संकेत है कि अब सैटेलाइट इंटरनेट सेक्टर में मुकाबला तेज हो चुका है। Starlink ने जहां गेम की शुरुआत की थी, अब Amazon उसे सीधी टक्कर देने के लिए तैयार है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon, Project Kuiper, Project Kuiper Launch
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »