Amazon पर अब शॉपिंग करें हिंदी में

Amazon ने ग्राहकों की सहुलियत के लिए एक नया फीचर जारी किया है। अमेजन इंडिया ने एंड्रॉयड ऐप और मोबाइल साइट यूजर की सुविधा के लिए हिंदी भाषा का सपोर्ट दिया है।

Amazon पर अब शॉपिंग करें हिंदी में
ख़ास बातें
  • अंग्रेजी, हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं में भी मिलेगा सपोर्ट
  • एंड्रॉयड यूजर को मिला हिंदी सपोर्ट
  • iOS और डेस्कटॉप वर्जन को भविष्य में मिल सकता है ये खास फीचर
विज्ञापन
ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon ने ग्राहकों की सहुलियत के लिए एक नया फीचर जारी किया है। अमेजन इंडिया ने एंड्रॉयड ऐप और मोबाइल साइट यूजर की सुविधा के लिए हिंदी भाषा का सपोर्ट दिया है। भारतीय बाजार का महत्व और यूजर्स की तादाद को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अंग्रेजी के बाद अब हिंदी सपोर्ट दिया है। एंड्रॉयड ऐप और मोबाइल वेब पर हिंदी सपोर्ट मिलने के बाद अब ग्राहक प्रोडक्ट की जानकारी, डील, डिस्काउंट, आर्डर के भुगतान, अकाउंट व्यवस्तीत करने,आर्डर ट्रैक और आर्डर हिस्ट्री संबंधित जानकारी हिंदी में देख पाएंगे।

एंड्रॉयड ऐप और साइट पर बायीं तरफ दिखाई दे रहे मेन्यू बार में आपको भाषा का चुनाव करने का विकल्प दिखाई देगा। Amazon ने नई दिल्ली में प्रेस इवेंट के दौरान कहा कि ऐप को अपडेट करने की जरूरत नहीं है। सर्वर-साइड अपडेट की वजह से हिंदी सपोर्ट खुद से दिखाई देगा। भाषा पर क्लिक करने के बाद यूजर अंग्रेजी और हिंदी भाषा के बीच आसानी से स्विच कर सकेंगे। अभी सभी प्रोडक्ट के लिए क्षेत्रीय भाषा का सपोर्ट मौजूद नहीं है, लेकिन नेविगेशन बटन और पोस्टर हिंदी में नजर आ रहे हैं।
 
amazon

यूजर जब चाहें भाषा में बदलाव कर सकते हैं। iOS ऐप और डेस्कटॉप साइट के लिए आगे आने वाले समय में अपडेट जारी किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि भविष्य में अन्य भाषाओं को भी जोड़ा जाएगा। कंपनी ने पाया कि 50 प्रतिशत ग्राहक हिंदी भाषा में शॉपिंग करना पसंद करते हैं। Amazon ने कहा कि सर्च फीचर और डिलीवरी के पता के लिए अंग्रेजी भाषा का सपोर्ट अभी जरूरी है। आगे आने वाले समय में प्रोडक्ट रिव्यू, सवाल और जवाब भी हिंदी भाषा में दिखाई देंगे।
 
amazon
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon, Amazon app
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »