Amazon Great Republic Day Sale 2024 : लैपटॉप, टैबलेट पर मिलेगा 75% डिस्‍काउंट!

Amazon Great Republic Day Sale 2024 : लैंडिंग पेज से पता चला है कि सेल में स्मार्टफोन और एक्सेसरीज को 40 फीसदी तक डिस्‍कांउट पर लिया जा सकेगा।

Amazon Great Republic Day Sale 2024 : लैपटॉप, टैबलेट पर मिलेगा 75% डिस्‍काउंट!

एमेजॉन की प्रतिद्वंदी Flipkart भी ‘रिपब्‍लिक डे सेल’ लेकर आ रही है, जो एमेजॉन सेल शुरू होने के एक दिन बाद 14 जनवरी से स्‍टार्ट होगी।

ख़ास बातें
  • ‘एमेजॉन ग्रेट रिपब्‍लिक डे सेल’ 13 जनवरी से शुरू होगी
  • कंपनी ने दी डील्‍स और डिस्‍काउंट की जानकारी
  • चुनिंदा बैंक कार्ड ट्रांजैक्‍शंस पर मिलेगा डिस्‍काउंट
विज्ञापन
Amazon Great Republic Day Sale 2024 : एमेजॉन सेल फ‍िर आ रही है। कंपनी ने बताया है कि ‘एमेजॉन ग्रेट रिपब्‍लिक डे सेल' 13 जनवरी से शुरू होगी। सबसे पहले एमेजॉन के प्राइम सब्‍सक्राइबर इस सेल का फायदा उठा  पाएंगे। सेल में तमाम प्रोडक्‍ट्स पर छूट मिलेगी साथ ही चुनिंदा बैंक कार्ड ट्रांजैक्‍शंस पर एडिशनल इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट दिया जाएगा। Amazon के लैंडिंग पेज से पता चला है कि सेल में स्मार्टफोन और एक्सेसरीज को 40 फीसदी तक डिस्‍कांउट पर लिया जा सकेगा। लैपटॉप, टैबलेट, स्मार्टवॉच जैसे गैजेट्स को 75 फीसदी तक डिस्‍काउंट पर लिया जा सकेगा। 

खास यह है कि एमेजॉन की प्रतिद्वंदी Flipkart भी ‘रिपब्‍लिक डे सेल' लेकर आ रही है, जो एमेजॉन सेल शुरू होने के एक दिन बाद 14 जनवरी से स्‍टार्ट होगी। एमेजॉन ने बताया है कि Amazon Great Republic Day Sale की शुरुआत 13 जनवरी को दोपहर 12 बजे से होगी। अगर आपके पास एमेजॉन प्राइम का सब्सक्रिप्शन है, तो आप 12 घंटे पहले ही डील्‍स को एक्‍सेस कर पाएंगे। 

एमेजॉन प्राइम का सब्सक्रिप्शन रखने वाले यूजर्स को कंपनी तमाम प्रोडक्‍ट्स पर एक-दो दिन के अंदर फ्री डिलिवरी ऑफर करती है। ऐसे यूजर्स एमेजॉन म्‍यूजिक और एमेजॉन प्राइम को भी इस्‍तेमाल कर पाते हैं। अपकमिंग सेल में कंस्‍यूमर इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स समेत अन्‍य प्रोडक्‍ट्स पर कई सारे डिस्‍काउंट दिए जाएंगे। एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्‍शंस पर अडिशनल 10 फीसदी इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट दिया जाएगा। 

Amazon Great Republic Day सेल में स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन समेत रेफ्रिजरेटर और एयर कंडीशनर जैसे होम अप्‍लाइंसेज को 65 फीसदी तक छूट के साथ लिया जा सकेगा। लोग पुरानी डिवाइसेज को एक्‍चेंज करके नई डिवाइसेज को कम दाम में हासिल कर पाएंगे। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  2. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  3. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  4. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  5. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  6. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  9. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  10. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »