Amazon Great Indian Sale 2019: 20 जनवरी से सेल शुरू, कई प्रोडक्ट मिलेंगे सस्ते में

Amazon Great Indian Sale का आगाज़ 20 जनवरी से होगा। इस बार भी कई प्रोडक्ट सस्ते दाम और आकर्षक ऑफर्स के साथ बेचे जाएंगे।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 14 जनवरी 2019 14:45 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Sale में कई प्रोडक्ट पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
  • 20 जनवरी से 23 जनवरी तक चलेगी Amazon Great Indian Sale
  • HDFC बैंक कार्ड से भुगतान पर मिलेगा 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट

Amazon Great Indian Sale 2019: कई प्रोडक्ट मिलेंगे सस्ते में

Amazon Great Indian Sale एक बार फिर शुरू होने वाली है। अमेजन ग्रेट इंडियन सेल का आगाज़ 20 जनवरी से होगा और यह सेल 23 जनवरी तक चलेगी। चार दिनों तक चलने वाली Amazon Sale में ग्राहकों को स्मार्टफोन, लैपटॉप, कैमरा, हेडफोन, एप्लायंसेज और कई प्रोडक्ट पर शानदार डील्स मिलेंगी। अमेजन ने एचडीएफसी बैंक के साथ हाथ मिलाया है, इसका मतलब यदि ग्राहक एचडीएफसी बैंक के कार्ड से बिल का भुगतान करते हैं तो उन्हें 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।

हर बार की तरह इस बार भी प्राइम मेंबर्स के लिए सेल कुछ घंटों पहले यानी 19 जनवरी दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। इसका मतलब Amazon Prime मेंबर्स 12 घंटे पहले शानदार डील्स को एक्सेस कर पाएंगे। ग्राहकों की सहूलियत के लिए Amazon Great Indian Sale में चुनिंदा क्रेडिट कार्ड और बजाज फिनसर्व यूजर को बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा मिलेगी।
 

Amazon Sale में स्मार्टफोन पर मिलेंगे ऑफर्स

Amazon ने आगामी सेल में मिलने वाले ऑफर्स के बारे में संकेत देना शुरू कर दिया है। अमेजन सेल में OnePlus 6T स्मार्टफोन पर शानदार एक्सचेंज ऑफर के साथ Redmi Y2 और Huawei Nova 3i को कम दाम पर बेचा जाएगा। Honor 8X पर भी स्पेशल ऑफर्स मिलेंगे, हालांकि अभी कंपनी ने कीमत और डिस्काउंट से पर्दा नहीं उठाया है। ग्राहकों को सेल के दौरान Apple, OnePlus, Realme, Xiaomi, LG, Philips जैसे बड़े ब्रांड के प्रोडक्ट पर आकर्षक डील्स मिलेंगी।

Amazon के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक सामान पर Great Indian Sale के दौरान 60 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। अगर आप नए साल में अपने लिए कोई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं तो अमेजन सेल में डिस्काउंट पाने का आपके पास एक सुनहरा मौका होगा। टीवी और एप्लायंसेज पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। चुनिंदा टीवी सेट पर 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।
Advertisement

अगर नए साल में फिटनेस आपका एजेंडा है तो आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि 2,000 से अधिक फिटनेस और स्पोर्ट्स प्रोडक्ट भी Great Indian Sale का हिस्सा होंगे। Amazon Sale में किंडल ई-रीडर, फायर टीवी स्टिक, ईको स्पीकर और अन्य प्रोडक्ट 3,000 रुपये तक के डिस्काउंट के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon sale, Amazon Great Indian Sale, Amazon India, Amazon

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  2. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  8. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.