Amazon Great Indian Festival सेल 17 अक्टूबर से, जानें ऑफर्स

Amazon ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए घोषित कर दिया है कि Great Indian Festival सेल की शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी। यह सेल प्राइम सदस्यों के लिए 24 घंटे पहले यानी 16 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2020 13:30 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Great Indian Festival सेल 17 अक्टूबर को होगी शुरू
  • प्राइम सदस्यों को 24 घंटे पहले शॉपिंग करने का मिलेगा मौका
  • सेल के दौरान मिलने वाले मु्ख्य ऑफर्स का खुलासा भी कर दिया गया है

Amazon Great Indian Festival सेल प्राइम मेंबर के लिए 16 अक्टूबर से शुरू होगी

Amazon Great Indian Festival Sale इस महीने 17 अक्टूबर को शुरू होगी। अमेज़न ने ट्विटर हैंडल के जरिए इसकी घोषणा कर दी है। हालांकि यह सेल कब तक चलेगी, इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है। अमेज़न ने यह भी बता दिया है कि प्राइम मेंबर्स के लिए यह सेल 24 घंटे पहले यानी 16 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी। याद दिला दें कि ई-कॉमर्स दिग्गज ने सेल को पहले ही टीज़ कर दिया था और इसमें मिलने वाले मुख्य ऑफर्स की घोषणा भी कर दी थी। त्योहारी सीज़न की इस बड़ी सेल के लिए Amazon ने HDFC Bank के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत ग्राहकों को 10 प्रतिशत की तत्काल छूट मिलेगी। यह छूट ईएमआई ट्रांसजेक्शन पर भी मिलेगी। इस सेल के दौरान प्लेटफॉर्म पर कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च होंगे और साथ ही पहली बार सेल के लिए भी उपलब्ध होंगे। स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंस, लैपटॉप, हेडफोन्स, स्पीकर्स, कैमरा, फैशन, फर्निचर समेत कई कैटेगरी पर छूट और कुछ अन्य डील्स की पेशकश होगी। याद दिला दें कि Amazon की देश में सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी Flipkart भी 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक साल की सबसे बड़ी सीज़न सेल आयोजित करने जा रही है।
 

Amazon Great Indian Festival sale details

Amazon ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए घोषित कर दिया है कि Great Indian Festival सेल की शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी। यह सेल प्राइम सदस्यों के लिए 24 घंटे पहले यानी 16 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी और इसी दिन से Flipkart पर The Big Billion Days सेल की शुरुआत भी हो रही है, जो 21 अक्टूबर तक चलेगी। हालांकि अमेज़न ने सेल खत्म होने की तारीख फिलहाल नहीं बताई है। ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की तारीख को अमेज़न ने अपने वेबसाइट और ऐप पर अपडेट कर दिया है। पोर्टल में ऑफर्स और डील्स की मुख्य जानकारियों को पिछले कुछ समय से टीज़ किया जा रहा है।
Advertisement
 

जैसा कि हमने बताया कि सेल के लिए कंपनी ने HDFC बैंक से साझेदारी की है, जिसके तहत ग्राहकों को एचडीएफसी डेबिट या क्रेडिट कार्ड और किश्तों पर भी 10 प्रतिशत की तत्काल छूट मिलेगी। इसके अलावा सेल के दौरान एक्चेंज और नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर्स की पेशकश भी की जाएगी।
 

Amazon Great Indian Festival deals

Amazon ने Great Indian Festival सेल को समर्पित एक पेज अपनी वेबसाइट पर पब्लिश किया है, जिसमें इस सेल के आगमन की जानकारी के साथ-साथ ऑफर्स का भी खुलासा किया गया है। पेज के मुताबिक, मोबाइल फोन और एक्सेसरिज़ पर ‘never before prices' के साथ लिस्ट किए जाएंगे, ऑफर्स की बात करें तो नो-कॉस्ट ईएमआई, एक्सचेंज डिस्काउंट और टोटल डैमेज प्रोटेक्शन आदि शामिल है। अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सेसरीज़ पर प्राइज़ कट और एक्सचेंज डिस्काउंट प्राप्त होगा। इसके अलावा अमेज़न ने इस कैटेगरी में स्पेशल लॉन्च की ओर भी इशारा दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और एक्सेसरीज़ कैटेगरी में 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ऑफर प्राप्त होगा।
Advertisement

टीवी और बड़े अप्लाइंसेस कैटेगरी में एक्सटेंडेड वारंटी, नो-कॉस्ट ईएमआई और एक्सचेंज ऑफर आदि प्राप्त होंगे। इसके अलावा अमेज़न सभी बड़े अप्लाइंसेस पर शेड्यूल डिलीवरी और इंस्टॉलेशन भी ऑफर कर रही है। ई-कॉमर्स वेबसाइट ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी पुराने सामान के साथ एक्सचेंज ऑफर में 13,500 रुपये तक की छूट प्राप्त होगी, इसके साथ ही Bajaj Finserv क्रेडिट कार्ड व डेबिट कार्ड पर नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प मिलेगा। Bajaj Finserv इस सेल में 1 लाख रुपये तक की क्रेडिट लिमिट भी ऑफर कर रही है।  

सेल में अमेज़न के Echo Smart स्पीकर रेंज़, Fire TV Stick और Kindle रेंज की कीमत में कटौती की जाएगी। इसके साथ ही अमेज़न ने कॉम्बो ऑफर भी पेश किया है। इन सब के अलावा अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में होम और किचन प्रोडक्ट्स पर 60 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। कपड़ों और एक्सेसरिज़ पर 70 प्रतिशत की छूट मिलेगी और फूड कैटेगरी पर 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी।
Advertisement

Amazon Pay wallet का प्रचार करने के लिए ई-कॉमर्स साइट ने सेल के दौरान खरीदारी करने पर 500 रुपये तक के डेली रीवॉर्ड पेश किया है। इन सब के अलावा कंपनी अन्य डील्स व ऑफर्स से आने वाले दिनों में पर्दा उठा सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.