Amazon Great Indian Festival Sale 2 नवंबर से

Flipkart दिवाली सेल के जवाब में ई-कॉमर्स साइट Amazon India पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल आयोजित होगी। अमेज़न की दिवाली सेल 2 नवंबर से शुरू होकर 5 नवंबर तक चलेगी।

Amazon Great Indian Festival Sale 2 नवंबर से
ख़ास बातें
  • सेल के लिए Amazon ने एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है
  • Amazon की ओर से बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प दिया जा रहा है
  • Flipkart दिवाली सेल की शुरुआत 1 नवंबर से ही हो जाएगी
विज्ञापन
Flipkart दिवाली सेल के जवाब में ई-कॉमर्स साइट Amazon India पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल आयोजित होगी। अमेज़न की दिवाली सेल 2 नवंबर से शुरू होकर 5 नवंबर तक चलेगी। इस बार सेल के लिए Amazon ने एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है। इसकी मदद से ग्राहकों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा 2,000 रुपये से 4,999 रुपये के बीच की खरीदारी पर 5 प्रतिशत कैशबैक और 5,000 रुपये से ऊपर की खरीदारी पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत कैशबैक दिया जाएगा। कैशबैक की राशि अमेज़न पे बैलेंस के तौर पर आएगी। इस सेल में सबसे अहम ऑफर OnePlus 6T से जुड़ा होगा। इसकी बिक्री 1 नवंबर से शुरू होगी और यह कई लॉन्च ऑफर के साथ आएगा।

Amazon की ओर से बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प दिया जा रहा है। नए ग्राहकों को पहले ऑर्डर की डिलिवरी मुफ्त दी जाएगी। 500 रुपये से ऊपर की खरीदारी पर ग्राहकों को बुकमायशो और स्विगी के वाउचर व अमेज़न पे बैलेंस दिया जाएगा। Redmi 6 Pro, Samsung Galaxy A8+ और Realme 1 जैसे स्मार्टफोन पर शानदार डिस्काउंट देखने को मिलेगा। लैपटॉप पर 25,000 रुपये तक की छूट देखने को मिलेगी।

Mi TV 49 इंच की फ्लैश सेल हर दिन दोपहर 11 बजे आयोजित होगी। बड़े उपकरणों के साथ अमेज़न की ओर से एक्सचेंज में अतिरिक्त 22.000 रुपये की छूट दी जाएगी।

OnePlus, Honor, Xiaomi, Samsung, Realme, Huawei, Vivo और Motorola जैसे ब्रांड इस सेल का हिस्सा होंगे। अमेज़न बेसिक्स के प्रोडक्ट पर 65 प्रतिशत तक की छूट देखने को मिलेगी। चुनिंदा मोबाइल मुफ्त डैमेज प्रोटेक्शन के साथ आएंगे। सारे ऑफर के बारे में यहां क्लिक करके पढ़ें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »