अमेज़न ग्रेट इंडियन सेलः Realme 1, OnePlus 6T, Xiaomi Redmi Y2 सहित कई स्मार्टफोन पर छूट

दिवाली से ठीक पहले Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2018 का आगाज़ हो गया है। ‘दिवाली स्पेशल' सेल 2 नवंबर से शुरू होकर 5 नवंबर तक चलेगी।

अमेज़न ग्रेट इंडियन सेलः Realme 1, OnePlus 6T, Xiaomi Redmi Y2 सहित कई स्मार्टफोन पर छूट

Amazon Great Indian Festival Sale 5 नवंबर तक चलेगी

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S9+ हैंडसेट को 69,900 रुपये में बेचा जा रहा है
  • Samsung Galaxy A8+ की भी कीमत में कटौती की गई है
  • Vivo V9 Pro की कीमत 17,990 रुपये कर दी गई है
विज्ञापन
दिवाली से ठीक पहले Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल 2018 का आगाज़ हो गया है। ‘दिवाली स्पेशल' सेल 2 नवंबर से शुरू होकर 5 नवंबर तक चलेगी। अमेज़न सेल में स्मार्टफोन के साथ कई अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट पर छूट दी जा रही है। इसके अलावा सेल के लिए Amazon ने एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है। इस बैंक का कार्ड इस्तेमाल करने पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा। सर्वाधिक छूट 1,500 रुपये की होगी। Amazon Pay यूज़र चाहें तो 10 प्रतिशत कैशबैक भी पा सकते हैं। ज्ञात हो कि फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल भी चल रही है। इसका आगाज़ 1 नवंबर को हुआ था और यह 5 नवंबर तक चलेगी।

लेटेस्ट OnePlus 6T स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया और वनप्लस स्टोर पर मिल रहा है। इसकी कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है। इसे कई लॉन्च ऑफर के साथ उपलब्ध कराया गया है। Xiaomi Redmi Y2 के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2,000 रुपये की छूट के साथ 10,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।

Samsung Galaxy S9+ हैंडसेट को 69,900 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि इसकी एमआरपी 79,000 रुपये है। Samsung Galaxy A8+ की भी कीमत में कटौती की गई है। अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में यह हैंडसेट 23,990 रुपये में बेचा जा रहा है। Vivo V9 Pro की कीमत 17,990 रुपये कर दी गई है, जबकि इसकी एमआरपी 19,990 रुपये है। Honor Play के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 17,999 रुपये में बेचा जा रहा है। Oppo F5 का 4 जीबी रैम मॉडल 16,990 रुपये में बिक रहा है।

Huawei ब्रांड के कई स्मार्टफोन सस्ते में भी बिक रहे हैं। Huawei P20 Pro को 54,999 रुपये, P20 Lite को 14,999 रुपये, Nova 3 को 29,999 रुपये और Nova 3i को 17,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। Realme 1 को भी सस्ता कर दिया गया है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 11,990 रुपये में बेचा जा रहा है।

Apple के iPad Pro MQDW2HN/A 10.5 इंच वाई-फाई मॉ़डल को 40,999 रुपये में बेचा जा रहा है। Amazon के अपने गैजेट्स की बात करें तो Fire TV Stick को 3,499 रुपये, Kindle Paperwhite को 8,799 रुपये, Kindle को 4,799 रुपये, Echo Dot (2nd gen) को 2,449 रुपये, Echo Dot (3rd gen) को 2,999 रुपये, ईको स्पॉट को 10,999 रुपये और अमेज़न ईको 6,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

Apple के iPad Pro MQDW2HN/A 10.5 इंच वाई-फाई मॉ़डल को 40,999 रुपये में बेचा जा रहा है। Amazon के अपने गैजेट्स की बात करें तो Fire TV Stick को 3,499 रुपये, Kindle Paperwhite को 8,799 रुपये, Kindle को 4,799 रुपये, Echo Dot (2nd gen) को 2,449 रुपये, Echo Dot (3rd gen) को 2,999 रुपये, ईको स्पॉट को 10,999 रुपये और अमेज़न ईको 6,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
  2. रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम
  3. Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: कौन सा है बेहतर?
  4. अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
  7. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  8. ₹25999 की शुरुआती कीमत में Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च, मिलेंगे ऐसे गजब फीचर्स
  9. बिजली के बिना भी चार्ज होगी EV! लॉन्च हुई Ethanol-बेस्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी, जानें कैसे करती है काम
  10. हर महीने ₹2500 पाने के लिए घर बैठे ऐसे करें आवेदन, Delhi Lakshmi Yojna पोर्टल शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »