Amazon 'राम मंदिर प्रसाद' के नाम पर गलत तरीके से बेच रही मिठाई! मिला नोटिस

सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने कहा है कि गलत तरीके से प्रस्तुत करके फूड प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन बेचना उस प्रोडक्ट की असल विशेषताओं के बारे में यूजर को भ्रमाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 जनवरी 2024 09:38 IST
ख़ास बातें
  • कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की ओर से शिकायत दर्ज।
  • आरोप है कि कंपनी प्रसाद की आड़ में मिठाईयां बेचकर गुमराह कर रही है।
  • Amazon को इस संबंध में 7 दिन के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है।

अमेजन पर आरोप है कि वह राम मंदिर के प्रसाद का नाम लेकर गलत तरीके से मिठाईयां बेच रही है।

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह कल यानी 22 जनवरी को होने जा रहा है जब देशभर में उत्सव का माहौल होगा। लेकिन उससे पहले राम मंदिर से जुड़ी एक और खबर आ रही है। Amazon को केंद्र की ओर से नोटिस भेजा गया है जिसमें ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आरोप लगाया गया है कि वह राम मंदिर के प्रसाद का नाम लेकर मिठाईयां बेच रही है और ग्राहकों को गुमराह कर रही है। केंद्र के नोटिस में ई-कॉमर्स साइट पर भ्रामक व्यापार का आरोप लगाया गया है, जिसमें कहा गया है कि वह मिठाईयों को 'श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद' बता कर बेच रही है। 

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की ओर से एक शिकायत दर्ज की गई थी। उसी शिकायत पर केंद्र की ओर से यह नोटिस अमेजन को भेजा गया है। NDTV के अनुसार, शिकायत में अमेजन पर आरोप लगाया गया है कि कंपनी प्रसाद की आड़ में मिठाईयां बेचकर ग्राहकों को गुमराह कर रही है। सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) की ओर से इस संबंध में कहा गया है कि इस तरह का काम ग्राहकों को भटकाता है, और वे गलत तरीके से प्रस्तुत किए गए प्रोडक्ट को खरीदने के लिए चल पड़ते हैं। यह उनके खरीदारी करने के निर्णय को प्रभावित करता है। 

सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने कहा है कि गलत तरीके से प्रस्तुत करके फूड प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन बेचना उस प्रोडक्ट की असल विशेषताओं के बारे में यूजर को भ्रमाता है। इस तरह का काम यूजर को खरीदारी के लिए ऐसे निर्णय लेने पर मजबूर करता है, जो अगर उस प्रोडक्ट की असलियत से अवगत होते तो शायद न लेते। इसलिए ऐसा करना गलत है। 

Amazon पर राम मंदिर के नाम पर लिस्ट किए प्रोडक्ट्स की पूरी लिस्ट को कटघरे में लाया गया है जिसमें श्री राम मंदिर अयोध्या प्रसाद- रघुपति घी लड्डू, अयोध्या राम मंदिर अयोध्या प्रसाद, खोया खोबी लड्डू, राम मंदिर अयोध्या प्रसाद- देसी गाय के दूध का पेड़ा आदि शामिल हैं। CCPA की ओर से नोटिस भेजकर Amazon को इस संबंध में 7 दिन के अंदर जवाब देने के लिए कहा गया है। अगर कंपनी कोई आवश्यक कदम नहीं उठाती है तो उसके खिलाफ कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट, 2019 के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.