कर्मचारियों की ट्रैकिंग से लेकर उपलब्धियां गिनाने तक, Amazon के नई पॉलिसी चर्चा में!

Amazon ने 2026 में Forte परफॉर्मेंस रिव्यू सिस्टम में बदलाव किया है, जिसमें कर्मचारियों से उनकी सालभर की उपलब्धियां मांगी जा रही हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 जनवरी 2026 19:04 IST
ख़ास बातें
  • Amazon में Forte रिव्यू अब उपलब्धियों पर आधारित
  • कर्मचारियों से 3 से 5 काम गिनाने को कहा जाएगा
  • सैलरी तय करने में Forte रिव्यू की अहम भूमिका

Amazon ने कॉरपोरेट कर्मचारियों के लिए नया Forte परफॉर्मेंस रिव्यू सिस्टम लागू किया

Photo Credit: Reuters

Amazon ने 2026 की शुरुआत में अपने कॉरपोरेट कर्मचारियों के लिए परफॉर्मेंस रिव्यू को लेकर बड़ा बदलाव किया है। इस साल की परफॉर्मेंस रिव्यू प्रोसेस, जिसे कंपनी के अंदर Forte कहा जाता है, उसमें अब कर्मचारियों से सीधा सवाल पूछा जा रहा है कि उन्होंने पिछले साल क्या काम पूरा किया। एक रिपोर्ट के मुताबिक, Amazon अब अपने कॉरपोरेट एम्प्लॉइज से 3 से 5 ऐसे “उपलब्धियां” सबमिट करने को कह रहा है, जो उनके काम और इम्पैक्ट को सबसे बेहतर तरीके से दिखाते हों।

बिजनेस इनसाइडर के हाथ लगी गाइडलाइन बताती है कि कर्मचारियों को अपने काम के ठोस उदाहरण देने होंगे और यह भी बताना होगा कि वे कंपनी में आगे कैसे ग्रो करना चाहते हैं। इसमें कहा गया है कि उपलब्धियों में ऐसे प्रोजेक्ट्स, गोल्स, इनिशिएटिव्स या प्रोसेस इम्प्रूवमेंट्स शामिल होने चाहिए, जिनसे कर्मचारी के काम का असर साफ नजर आए। इसमें यह भी जोड़ा गया है कि कर्मचारी उन सिचुएशन्स को भी शामिल कर सकते हैं, जहां उन्होंने रिस्क लिया या इनोवेशन किया, भले ही नतीजे उम्मीद के मुताबिक न रहे हों।

Advertisement

रिपोर्ट आगे बताती है कि यह पहली बार है जब Amazon ने Forte रिव्यू को इतनी साफ तौर पर इंडिविजुअल उपलब्धियों के इर्द-गिर्द फॉर्मल किया है। इससे पहले भी सेल्फ-असेसमेंट का हिस्सा होता था, लेकिन तब सवाल ज्यादा जनरल होते थे, जैसे कर्मचारी की “सुपर पावर” क्या हैं, उनकी रुचि किस एरिया में है या वे अपने बेस्ट पर कंपनी में कैसे योगदान देते हैं।

Forte रिव्यू Amazon में सैलरी और कंपेनसेशन तय करने का एक अहम फैक्टर माना जाता है। मैनेजर्स इस प्रोसेस में पीयर फीडबैक, Amazon के लीडरशिप प्रिंसिपल्स के पालन और जॉब-स्पेसिफिक स्किल्स को भी देखते हैं। इन सबके आधार पर कर्मचारियों को ओवरऑल रेटिंग दी जाती है, जिससे उनकी सालाना सैलरी तय होती है।

यह बदलाव Amazon के CEO Andy Jassy की उस सोच को दिखाता है, जिसमें वे कंपनी को ज्यादा डिसिप्लिन्ड वर्कफोर्स और यूनिफाइड कॉरपोरेट कल्चर की तरफ ले जाना चाहते हैं। पिछले साल उन्होंने फुल रिटर्न-टू-ऑफिस पॉलिसी लागू की थी, मैनेजमेंट लेयर्स कम की थीं और पे मॉडल व परफॉर्मेंस रिव्यू सिस्टम में भी बदलाव किए थे, ताकि टॉप परफॉर्मर्स को ज्यादा साफ तौर पर रिवॉर्ड किया जा सके।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.