Amazon और Flipkart बताएंगे किस देश में बना है प्रोडक्ट

यह कदम चीन के भारत द्वारा बने प्रोडक्ट्स को बाहर करने और भारत के विवादित हिमालयी सीमा स्थल पर दोनों पड़ोसियों के बीच झड़प के बाद सामने आया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जून 2020 12:50 IST
ख़ास बातें
  • भारत में लंबे समय से चल रही है एंटी-चाइना भावनाएं
  • पिछले कुछ समय से बॉयकॉट चाइना ट्रैंड भी फैल रहा है आग की तरह
  • जल्द ही सरकार पास कर सकती है प्रोडक्ट्स पर 'मूल देश' दिखाने के आदेश

भारत में एंटी-चाइना भावनाएं लंबे समय से चलती आ रही है

पिछले कुछ दिनों से भारत और चीन के तनाव के चलते हमें हर दिन कुछ न कुछ नया सुनने को मिल रहा है। भारत में 'मेड इन इंडिया' और 'बॉयकॉट चाइना' जैसी भावनाओं को भी तेज़ी से हवा मिल रही है। ऐसे में अब एक नई खबर सामने आई है, जहां पता चला है कि भारत में ई-कॉमर्स दिग्गज जैसे कि Amazon India और Wallmart के स्वामित्व वाली Flipkart अपने प्लेटफार्मों पर रिटेलर्स से प्रोडक्ट्स पर उनके मूल देश को लिस्ट करने के लिए कह रही हैं। इस खबर से परिचित सूत्रों ने कहा कि इसपर चर्चा के लिए ऑनलाइन रिटेलर्स की एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक हुई, जिसे संघीय वाणिज्य मंत्रालय के डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) ने होस्ट किया था। 

NDTV ने भी यह रिपोर्ट किया है कि अमेज़न और फ्लिपकार्ट सहित ई-कॉमर्स कंपनियों के एक समूह ने अपने नए प्रोडक्ट्स पर 'मूल देश' दिखाने का फैसला किया है और वे 2 हफ्ते के अंदर ऐसा करना शुरू कर देंगे। यह कदम राज्य सरकार द्वारा संचालित ई-मार्केटप्लेस पोर्टल पर मौजूद रिटेलर्स के लिए लागू किए जा रहे नियम का पालन करता है।

यह कदम चीन के भारत द्वारा बने प्रोडक्ट्स को बाहर करने और भारत के विवादित हिमालयी सीमा स्थल पर दोनों पड़ोसियों के बीच झड़प के बाद सामने आया है।

हालांकि, "मूल देश" की परिभाषा को लेकर कंपनियों ने सरकार से अपना रुख स्पष्ट करने के लिए कहा है, क्योंकि कुछ प्रोडक्ट्स भारत में असेंबल तो होते हैं, लेकिन उनके कंपोनेंट चीन या किसी अन्य देशों से आयात होते हैं।
Advertisement

Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, Amazon India और Flipkart अपने रिटेलर्स को सभी प्रोडक्ट्स के लिए मूल देश प्रदर्शित करने लिए कहने के लिए सहमत हैं।
Advertisement

हालांकि अमेज़न, फ्लिपकार्ट और DPIIT ने इसपर टिप्पणी के अनुरोधों का तुरंत जवाब नहीं दिया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart, Amazon India, Anti China, Boycot China

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  3. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  3. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  5. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  7. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  8. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  9. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  10. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.