बिहार के सभी कॉलेज और विश्वविद्यालयों में फरवरी से मुफ्त वाई-फाई

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 21 नवंबर 2016 15:09 IST
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के सभी कॉलेज और विश्वविद्यालयों में अगले साल फरवरी से मुफ्त वाई-फाई सुविधा होगी जिससे छात्रों को उनके अध्ययन में मदद मिलेगी। कुमार ने यह बात अपनी ‘निश्चय यात्रा’ के दूसरे चरण की समाप्ति पर समस्तीपुर में एक चेतना सभा को संबोधित करते हुए कही।

मुख्यमंत्री कुमार ने राज्य के सभी कॉलेज एवं विश्वविद्यालयों में मुफ्त वाई-फाई सुविधा की घोषणा करते हुए युवाओं से कहा कि वे इस सुविधा का इस्तेमाल अध्ययन के लिए करें और किसी अन्य कार्य के लिए नहीं।
Advertisement

कुमार मद्यनिषेध पर लोगों की राय लेने और सात संकल्पों के क्रियान्वयन के लिए आधार तैयार करने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में चरणों में निश्चय यात्रा कर रहे हैं। इन सात संकल्पों को महागठबंधन मंत्रालय ने एक ‘‘सुशासन की नीति’’ के लिए मंजूर किया है।

कुमार ने कहा कि उनकी सरकार युवाओं के समग्र व्यक्तित्व विकास को शीर्ष प्राथमिकता दे रही है और सात संकल्पों के कई तत्वों का जोर उन पर है।
Advertisement

उन्होंने कहा कि सरकार ने 12वीं के बाद उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को ब्याज मुक्त रिण मुहैया कराने के लिए एक योजना शुरू की है। इसके साथ ही नौकरी की तलाश के लिए दो वर्ष के लिए एक हजार रूपये मासिक भत्ता और युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए पांच हजार करोड़ रूपये की उद्यम पूंजी भी मुहैया करायी गई है।
Advertisement

कुमार ने कहा कि राज्य के युवाओं को अंग्रेजी बोलना सिखाना और कम्प्यूटर सिखाना पाठ्यक्रम का एक हिस्सा है। इससे उनके व्यक्तित्व का विकास होगा और उन्हें नौकरी मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , bihar, nitish kumar, universities, colleges
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.