5079 में खत्म हो जाएगी दुनिया, एलियंस से होगा सामना, मंगल पर छिड़ेगा युद्ध! डरा रही बाबा वांगा की भविष्यवाणी

बाबा वांगा की कुछ भविष्यवाणी आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय हैं

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 जुलाई 2024 21:49 IST
ख़ास बातें
  • बाबा वांगा एक दृष्टि बाधित बल्गेरियाई रहस्यमयी महिला थी
  • 85 साल की उम्र में बाबा वांगा इस दुनिया से चली गई थी
  • उनके अंदर भविष्य देख पाने की क्षमता जागृत हुई थी

बाबा वांगा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं।

पृथ्वी पर मानव सभ्यता के भविष्य को लेकर कई बाबाओं ने भविष्यवाणी की हैं। ऐसा ही एक नाम है वेन्जिलिया पंदेवा गुष्तेरोवा का। इन्हें बाबा वांगा (Baba Vanga) के नाम से भी जाना जाता है। बाबा वांगा एक दृष्टि बाधित बल्गेरियाई रहस्यमयी महिला थी जिसकी 1996 में मृत्यु हो गई थी। 85 साल की उम्र में बाबा वांगा इस दुनिया से चली गई थी लेकिन उनकी भविष्यवाणी की ओर लोग आज भी आंख टिकाकर देखते हैं। 

बाबा वांगा का कहना था कि उसने अपनी दृष्टि 12 साल की उम्र में ही खो दी थी। उसके बाद उनके अंदर भविष्य देख पाने की क्षमता जागृत हुई। Marca.com के अनुसार उनकी अब तक की सबसे तगड़ी भविष्यवाणी 2001 में सही साबित हुई थी। 11 सितंबर 2011 को न्यूयॉर्क में ट्विन टावर्स पर किया गया हमला बाबा वांगा ने पहले ही बता दिया था। बाबा वांगा ने इसके लिए कहा था, "दो अमेरिकी ब्रदर्स पर दो मेटल बर्ड क्रैश होंगे, झाड़ियों से भेड़िया चीखेंगे, निर्दोषों का रक्त नदियों में बहेगा।"
Advertisement

बाबा वांगा की कुछ हैरान कर देने वाली भविष्यवाणियों में एलियंस के साथ इंसानों का संचार, मंगल पर युद्ध भी शामिल है। यहां तक कि बाबा वांगा ने दुनिया के अंत का समय भी बताया हुआ है। जिसके मुताबिक 5079 में एक खगोलीय घटना के कारण दुनिया खत्म हो जाएगी। 

बाबा वांगा की कुछ भविष्यवाणी आज भी लोगों के बीच चर्चा का विषय हैं-
  • 2025: यूरोप में एक बड़ा युद्ध होगा जिससे महाद्वीप की जनसंख्या में भारी कमी आएगी। यानी इसमें बहुत से लोग मारे जाएंगे।
  • 2028: एनर्जी के नए सोर्स खोजने की कोशिश में इंसान शुक्र ग्रह तक पहुंचेगा।
  • 2033: ध्रुवीय बर्फ के पिघलने से समुद्र के स्तर में भारी बढ़ोत्तरी होगी।
  • 2076: विश्व स्तर पर साम्यवाद की वापसी होगी।
  • 2130: धरती के बाहर की सभ्यताओं से संपर्क होगा।
  • 2170: दुनियाभर में सूखा पड़ेगा।
  • 3005: मंगल ग्रह पर युद्ध होगा।
  • 3797: पृथ्वी का विनाश शुरू होगा, इंसान सौर मंडल के किसी अन्य ग्रह पर जाने में सक्षम हो चुका होगा।
  • 5079: दुनिया का अंत हो जाएगा।

बाबा वांगा के फॉलोअर इन भविष्यवाणियों को लेकर आज भी उत्साहित हैं। कयास लग रहे हैं कि यह सब सच हो सकता है। लेकिन इसका जवाब सिर्फ समय के गर्भ में ही छुपा हुआ है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  2. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹10239 में मिल रहा 6000mAh बैटरी, बड़ी डिस्प्ले वाला 5G मोबाइल, सेल में लिमिटेड ऑफर
  2. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
  3. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
  4. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  5. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  6. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  7. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  9. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  10. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.