XTURISMO है दुनिया की पहली उड़ने वाली बाइक, वीडियो में देखें हवा में उड़ने का कारनामा

XTURISMO लिमिटेड वर्जन की कीमत टैक्स और बीमा को मिला कर 77.7 मिलियन येन (लगभग 5.10 करोड़ रुपये ) है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2021 13:44 IST
ख़ास बातें
  • A.L.I Technologies ने पेश की XTURISMO होवर बाइक
  • होवर बाइक को 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर किया गया टेस्ट
  • माउंट फूजी पर टेस्ट फ्लाइट का वीडियो रिलीज़

XTURISMO की जापान में कीमत 77.7 मिलियन येन (लगभग 5.10 करोड़ रुपये) है

जापान की एक कंपनी A.L.I Technologies ने फ्लाइंग बाइक (Flying Bike) पेश की है। पहली झलक में आपको भविष्य का नाज़ारा दिखाने वाली इस फ्लाइंग बाइक को 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पर उड़ाया गया है। XTURISMO नाम की इस होवर बाइक (Hover Bike) के टेस्ट फ्लाइट का वीडियो भी शेयर किया गया है। कंपनी के सीईओ का कहना है कि फिलहाल इस होवर बाइक को जापान में ट्रैफिक से भरी रोड के ऊपर उड़ाने की इजाज़त नहीं मिलेगी, लेकिन इसे आपातकालीन घटनाओं में मुश्किल जगहों पर जाने के लिए बचाव टीम्स द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है।

A.L.I. Technologies ने माउंट फूजी के पास एक रेस ट्रैक पर XTURISMO का एक छोटा टेस्ट फ्लाइट भी किया, जहां इस होवर बाइक को ज़मीन से थोड़ा ऊपर उड़ा कर दिखाया गया। आप इस वीडियो को नीचे देख सकते हैं।
Advertisement


Reuters के अनुसार, XTURISMO लिमिटेड वर्जन की कीमत टैक्स और बीमा को मिला कर 77.7 मिलियन येन (लगभग 5.10 करोड़ रुपये ) है। इस लिमिटेड एडिशन फ्लाइंग बाइक की पहली यूनिट की डिलीवरी अगले साल की पहली छमाही में शुरू हो जाएगी। इस होवर बाइक को 40 मिनट तक 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पर उठाया गया है। हालांकि टॉप स्पीड का अभी तक खुलासा नहीं किया गया है। यह पेट्रोल इंजन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक इंजन से लैस आती है। कंपनी का लक्ष्य 2025 तक इस फ्लाइंग बाइक का पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वर्जन लाना है। 
Advertisement

XTURISMO फ्लाइंग बाइक का वज़न करीब 300 किलोग्राम है, वहीं इस उड़ने वाली बाइक की लंबाई 3.7 मीटर, चौड़ाई 2.4 मीटर और ऊंचाई 1.5 मीटर है। यह सिंगल सीटर है।

A.L.I Technologies स्टार्टअप को मित्सुबिशी इलेक्ट्रिक (Mitsubishi Electric) और क्योसेरा (Kyocera) का समर्थन हासिल है और कैलिफोर्निया स्थित जॉबी एविएशन (Joby Aviation) से लेकर इज़राइल के AIR तक, A.L.I Technologies को जबरदस्त फंडिंग मिल रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  2. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
  3. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  4. क्या फोन पर टूटा हुआ टेम्पर्ड ग्लास उपयोग करना चाहिए, जानें क्या होगा असर
  5. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  6. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  7. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  8. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  9. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  10. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.