AK-47 बनाने वाली कंपनी की नजर EV मार्केट पर, 2 गाड़ियों के पेटेंट फाइल किए

हाल ही में रशियन पेटेंट ऑफ‍िस में ये EVs फाइल किए गए थे। इनमें से एक का नाम UV-4 है, लेकिन दूसरे पेटेंट की जानकारी नहीं है, जोकि एक थ्री वीलर है, जिसे पहले कभी देखा नहीं गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 नवंबर 2021 17:49 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में रशियन पेटेंट ऑफ‍िस में इस कंपनी ने अपना आवेदन दिया था
  • इनमें से एक का नाम UV-4 है, लेकिन दूसरे पेटेंट की जानकारी नहीं है
  • UV-4 एक इलेक्ट्रिक फोर वीलर है, जो रगड डिजाइन के साथ मजबूत नजर आती है

कार का इंटीरियर कैसा होगा, इस बारे में अभी बहुत डिटेल नहीं है। हालांकि इस इलेक्ट्रिक वीकल में एयर कंडीशनिंग, साउंड सिस्टम और एडजस्टेबल सस्पेंशन जैसी सुविधाएं मिलने की उम्‍मीद है।

आपने कलाश्निकोव का नाम सुना है? शायद सुना हो, पर याद नहीं आएगा, लेकिन AK-47 असॉल्ट राइफल के बारे में आप जरूर जानते होंगे। दुनियाभर में कलाश्निकोव कंपनी को उसकी राइफल्‍स, हथियारों, अनमैंड वीकल्‍स और मिलि‍ट्री रोबोट मैन्‍युफैक्‍चरिंग के बारे में जाना जाता है। हैरानी होगी जानकर कि इस कंपनी की दिलचस्‍पी इलेक्ट्रिक वीकल्‍स में भी है, आज से नहीं, 2018 से। तीन साल पहले इस कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट CV -1 को पेश किया था। इसके बाद कंपनी ने UV-4 EV को प्रोटोटाइप के रूप में डिवेलप करने की योजना का खुलासा किया। कंपनी ने अब अपने दो पेटेंट EV डिजाइनों को अनवील किया है। ये वही डिजाइन हैं, जो साल 2018 में दिखाए गए थे। नए डिजाइन में कुछ सुधार किए गए हैं। 

Carscoops की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में रशियन पेटेंट ऑफ‍िस में ये EVs फाइल किए गए थे। इनमें से एक का नाम UV-4 है, लेकिन दूसरे पेटेंट की जानकारी नहीं है, जोकि एक थ्री वीलर है, जिसे पहले कभी देखा नहीं गया है। UV-4 एक इलेक्ट्रिक फोर वीलर है, जो रगड डिजाइन के साथ मजबूत नजर आती है। कार में मिलिट्री ग्रेड के दरवाजे लगाए गए हैं। कार की लंबाई 133.8 इंच और चौड़ाई 59 इंच है, जबकि कार की ऊंचाई 70 इंच है।

कार का इंटीरियर कैसा होगा, इस बारे में अभी बहुत डिटेल नहीं है। हालांकि इस इलेक्ट्रिक वीकल में एयर कंडीशनिंग, साउंड सिस्टम और एडजस्टेबल सस्पेंशन जैसी सुविधाएं मिलने की उम्‍मीद है। बताया जाता है कि  UV-4 को पावर देने के लिए 67 hp की सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर से लैस किया गया है। कार की टॉप स्‍पीड 50 मील (80 किलोमीटर) प्रति घंटा है और यह 93 मील (149 किलोमीटर) की मैक्सिमम रेंज देती है।

बात करें उस थ्री वीलर की, जिसके बारे में पहले कभी नहीं बताया गया था, उसका फ्रंट डिजाइन UV-4 जैसा ही है, लेकिन दरवाजे नहीं हैं। ये इलेक्ट्रिक वीकल्‍स कब तक उपलब्‍ध होंगे और इनकी कीमत क्‍या होगी इनके बारे में कलाश्निकोव की ओर से कोई खुलासा नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि पेटेंट फाइलिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्‍द इनका प्रोडक्‍शन शुरू कर दिया जाएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Kalashnikov, kalashnikov car, Electric car, Russia, Launch

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
  2. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  2. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  4. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  5. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  7. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  8. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  9. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.