#Airtel down : इंटरनेट आउटेज से जूझे एयरटेल यूजर्स, कंपनी ने मानी तकनीकी गड़बड़ की बात

एक के बाद एक कई ट्वीट सामने आने से अंदाजा हुआ कि लोग इंटरनेट आउटेज से परेशान हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 फरवरी 2022 15:04 IST
ख़ास बातें
  • लगता है कि ब्रॉडबैंड और सेलुलर दोनों यूजर्स को इसने प्रभावित किया है
  • इंटरनेट आउटेज ट्रैकर डाउनडेक्टर ने भी इसे रिपोर्ट किया है
  • हालांकि टेलिकॉम ऑपरेटर ने इस मामले में कुछ नहीं बताया है
एयरटेल (Airtel) यूजर्स को शुक्रवार को आउटेज का सामना करना पड़ा। यह समस्‍या देश के कई शहरों में सामने आई। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर परेशानी को उठाया। एक के बाद एक कई ट्वीट सामने आने से अंदाजा हुआ कि लोग इंटरनेट आउटेज से परेशान हैं। यूजर्स द्वारा शेयर की गईं रिपोर्टों के अनुसार ब्रॉडबैंड और सेलुलर दोनों यूजर्स को इस आउटेज ने प्रभावित किया। इंटरनेट आउटेज ट्रैकर डाउनडेक्टर (DownDetector) ने भी बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में एयरटेल यूजर्स प्रभावित हुए हैं। दोपहर होते-होते एयरटेल ने भी बयान जारी किया। कहा कि उसकी इंटरनेट सेवाएं तकनीकी खराबी के कारण बाधित हुई थीं। कंपनी ने नेटवर्क के पूरी तरह से सामान्‍य हो जाने का दावा किया है। 

डाउनडेक्टर पर मौजूद डिटेल्‍स के अनुसार यह समस्या लगभग 11 बजे सामने आई। परेशानी से जूझ रहे सैंकड़ों यूजर्स ने ट्विटर के जरिए अपनी शिकायत को सामने रखा। यूजर्स ने जो बताया, उससे ऐसा लगता है कि एयरटेल ब्रॉडबैंड के साथ-साथ मोबाइल नेटवर्क भी प्रभावित हुए। कुछ यूजर्स का कहना था कि वह एयरटेल ऐप भी इस्‍तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। 

Gadgets 360 को दिए बयान में कंपनी के प्रवक्‍ता ने कहा कि आज सुबह करीब 5 मिनट के लिए हमारी इंटरनेट सेवाएं तकनीकी गड़बड़ के कारण बाधित रहीं। इस पर तुरंत कार्रवाई की गई और अगले 10 मिनट में नेटवर्क पूरी तरह से सामान्य हो गया। हमें अपने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए गहरा खेद है।

वैसे, एक बड़े लॉन्‍च के अगले ही दिन आउटेज की समस्‍या ने यूजर्स को निराश किया है। कंपनी ने गुरुवार को ही Airtel Xstream Premium ओवर-द-टॉप (OTT) स्ट्रीमिंग सर्विस को भारत में लॉन्च किया है। दावा है कि नई ओटीटी सर्विस 15 भारतीय और ग्लोबल ओटीटी प्लेटफॉर्म द्वारा कॉन्टेंट एक्सेस प्रदान करेगी, जिसमें SonyLIV, Eros Now, Shorts TV आदि शामिल है। इस इंटीग्रेशन को लेकर यह भी कहा गया है कि यह 10,000 से ज्यादा फिल्मों और टीवी शो का एक्सेस एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करेगा। इसके अलावा, एयरटेल का कहना है कि वह Xstream Premium यूज़र्स के लिए सिंगल ऐप, सिंगल सब्सक्रिप्शन और सिंगल साइन-इन एक्सपीरियंस लाई है। एयरटेल के नए ओटीटी के कॉन्टेंट को Xstream set-top बॉक्स के जरिए स्मार्टफोन, टैबलेट्स और लैपटॉप पर देखा जा सकता है।
Advertisement

वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस की कीमत 149 रुपये प्रति महीना और 1,499 रुपये वार्षिक है। इस प्लेटफॉर्म पर SonyLIV , Lionsgate Play, Eros Now, ManoramaMax, Hoichoi, Ultra, Epic On, ShortsTV, KLIKK, Divo, Dollywood Play, Namma Flix, Docubay, ShemarooMe और Hungama Play की 10,500 से ज्यादा फिल्में और टीवी शो देखे जा सकते हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.