Airtel 4जी हॉटस्पॉट डिवाइस अब अमेज़न इंडिया पर भी उपलब्ध

एयरटेल 4जी हॉटस्पॉट डिवाइस (मॉडल नंबर E5573Cs-609) को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध करा दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि अभी महीने भर पहले ही इस डिवाइस की कीमत एयरेटल ने 1,500 रुपये से कम करके 999 रुपये कर दी थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 जनवरी 2018 19:04 IST
ख़ास बातें
  • एयरटेल 4जी हॉटस्पॉट की मदद से एक वक्त पर कई डिवाइस को मिलता है इंटरनेट
  • अमेज़न के मुताबिक, एयरटेल 4जी हॉटस्पॉट की होम डिलिवरी मुफ्त होगी
  • इस डिवाइस को चलाने के लिए एयरटेल सिम कार्ड की जरूरत पड़ती है
एयरटेल 4जी हॉटस्पॉट डिवाइस (मॉडल नंबर E5573Cs-609) को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध करा दिया गया है। गौर करने वाली बात है कि अभी महीने भर पहले ही इस डिवाइस की कीमत एयरेटल ने 1,500 रुपये से कम करके 999 रुपये कर दी थी। नाम से साफ है कि एयरटेल 4जी हॉटस्पॉट की मदद से यूज़र एक वक्त पर कई डिवाइस को इंटरनेट से जोड़ सकते हैं। चाहे स्मार्टफोन हो या फिर लैपटॉप। एयरटेल के इस डिवाइस की सीधी भिड़ंत रिलायंस जियो के जियोफाई एम2एस 4जी हॉटस्पॉट से है।

अमेज़न इंडिया की लिस्टिंग के मुताबिक, एयरटेल 4जी हॉटस्पॉट की होम डिलिवरी मुफ्त में होगी, क्योंकि इसकी कीमत 599 रुपये से ज़्यादा है। इसके अलावा प्राइम मेंबर इस डिवाइस को मात्र 1 दिन में पाएंगे। इसके अलावा 19 जनवरी से पहले इस डिवाइस की खरीदारी अमेज़न पे के ज़रिए करने पर यूज़र को 75 रुपये कैशबैक मिलेगा।

इस डिवाइस को चलाने के लिए एयरटेल सिम कार्ड की जरूरत पड़ती है। इसके अलावा आपको इसे भी मोबाइल फोन के सिम कार्ड की तरह रीचार्ज कराना होगा। अगर आपके इलाके में एयरटेल का 4जी नेटवर्क नहीं है तो डिवाइस अपने आप ही 3जी नेटवर्क पर स्विच कर जाएगा। आधिकारिक वेब पेज पर कंपनी ने दावा किया है कि यह डिवाइस एक वक्त पर 10 डिवाइस से कनेक्ट हो सकता है। इसके अलावा बैटरी लाइफ 6 घंटे तक की होने का दावा है।

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि एयरटेल 4जी हॉटस्पॉट की सीधी भिड़ंत जियोफाई एम2एस से होगी जो 999 रुपये में ही मिलता है। देखा जाए तो दोनों डिवाइस को इस्तेमाल करने का अंतर डेटा कीमत है। रिलायंस जियो ने हाल ही में 149 रुपये वाला प्लान पेश किया था जिसमें यूज़र को 28 दिनों तक हर दिन 1 जीबी डेटा मिलता है। एयरटेल की बात करें तो यूज़र को 199 रुपये में हर दिन 1 जीबी डेटा वाला प्लान मिल जाएगा। अगर ज़्यादा डेटा की ज़रूरत है तो 349 रुपये में प्रतिदिन 2 जीबी डेटा मिलेगा। दोनों ही पैक की वैधता 28 दिनों की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Airtel, Airtel 4G Hotspot, JioFi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.