• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Air India के 45 लाख यात्रियों का डेटा लीक, क्रेडिट कार्ड की जानकारी भी हुई सार्वजनिक

Air India के 45 लाख यात्रियों का डेटा लीक, क्रेडिट कार्ड की जानकारी भी हुई सार्वजनिक

एअर इंडिया ने अधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि इसके पैसेंजर सर्विस सिस्टम प्रोवाइडर SITA पर फरवरी महीने में बहुत ही परिष्कृत तरीके से साइबर अटैक किया गया।

Air India के 45 लाख यात्रियों का डेटा लीक, क्रेडिट कार्ड की जानकारी भी हुई सार्वजनिक

SITA एअर इंडिया का पैसेंजर सर्विस सिस्टम प्रोवाइडर है

ख़ास बातें
  • निजी डेटा में जन्म तिथि, संपर्क सूचना, पासपोर्ट जानकारी, टिकट जानकारी लीक
  • 4.5 मिलियन यात्रियों का डेटा लीक होने की बात आई सामने
  • क्रेडिट कार्ड के CVV/CVC नम्बर की जानकारी SITA के अधीन नहीं: एअर इंडिया
विज्ञापन
एअर इंडिया ने अधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा है कि इसके पैसेंजर सर्विस सिस्टम प्रोवाइडर SITA पर फरवरी महीने में बहुत ही परिष्कृत तरीके से साइबर अटैक किया गया। इसमें 4.5 मिलियन यात्रियों का निजी डेटा लीक हो गया। इनमें विश्व भर के कुछ नेशनल कैरियर पैसेंजर भी शामिल थे। लीक हुए निजी डेटा में नाम के साथ ही जन्म तिथि, संपर्क सूचना, पासपोर्ट जानकारी, टिकट जानकारी और अगस्त 2011 से 3 फरवरी 2021 के बीच पंजीकृत क्रेडिट कार्ड डेटा भी शामिल है।

एअर इंडिया ने कहा, "हम इस नुकसान को रोकने के लिए उपचारात्मक कदम उठा रहे हैं, तब तक हम पैसेंजरों से अपील करते हैं कि वह अपनी निजी जानकारी की सुरक्षा हेतु जहां भी संभव हो सके अपने पासवर्ड बदल लें।"

इस अधिकारिक बयान में कहा गया है कि एअर इंडिया के यात्रियों समेत 4.5 मिलियन यात्रियों का डेटा SITA पर हुए इस साइबर अटैक से प्रभावित हुआ है। SITA स्विट्जर्लैंड के जेनेवा में स्थापित है।

एअर इंडिया ने कहा, "हम अपने मूल्यवान उपभोक्ताओं को यह सूचना देना चाहते हैं कि हमारे पैसेंजर सर्विस सिस्टम प्रोवाइडर पर फरवरी 2021 के आखिरी सप्ताह में साइबर अटैक किया गया।"

इस अटैक को कितने परिष्कृत रूप से अंजाम दिया गया है इसके लिए फॉरेंसिक विश्लेषण द्वारा पता लगाया जा रहा है। SITA ने यह पुष्टि की कि इस घटना के बाद से सिस्टम की आधारिक संरचना में कोई अनधिकृत गतिविधि दर्ज नहीं की गई है।

एयरलाइन ने कहा, "हम इस बीच भारत और विदेश की विभिन्न रेगुलेटरी ऐजेंसी के साथ संपर्क बनाए हुए हैं, और हमने उनको इस घटना के दायित्वों के बारे में भी आगाह किया है।"
वहीं क्रेडिट कार्ड के डेटा के संदर्भ में एयरलाइन ने कहा कि हम CVV/CVC नम्बर की जानकारी SITA के अधीन नहीं रखते हैं।

25 मार्च और 5 अप्रैल को SITA ने प्रभावित यात्रियों की जानकारी एअर इंडया को दी। अपने सर्विस प्रोवाइडर के साथ मिलकर एअर इंडिया इस जोखिम का आकलन कर रही है और उससे संबंधित अपडेट उपलब्ध होते ही इसकी जानकारी साझा करेगी।

इस घटना के बाद एयरलाइन ने ये कदम उठाए हैं- छेड़छाड़ किए गए सर्वर्स को सिक्योर किया, डेटा सुरक्षा घटनाओं के विशेषज्ञों को बाहर से जांच में शामिल किया, क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली संस्थाओँ से बात की और एयर इंडिया के फ्रीक्वेंट फ्लायर प्रोग्राम के लिए उनके पासवर्ड्स को रिसेट किया।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  2. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  3. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  5. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  8. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  9. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  10. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »