गर्मी शुरू होने से पहले AC, फ्रिज, कूलर की कीमतें भी हो सकती है महंगी, ये है कारण

होम अप्लायंसेस बानाने वाली कंपनियों का कहना है कि पिछले साल कोविड-19 महामारी के चलते मांग में बड़ी कमी आई थी, लेकिन इस साल कंपनियों का आंकलन है कि मांग रफ्तार पकड़ सकती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 मार्च 2021 13:53 IST
ख़ास बातें
  • AC, Fridge, Cooler समेत कई प्रोडक्ट्स महंगे हो सकते हैं
  • कॉपर, स्टील समेत अन्य कोमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी बन सकता है कारण
  • जनवरी और फरवरी में भी 2,000 रुपये तक महंगे हो चुके हैं एयर कंडीशनर

Air Conditioner के साथ-साथ कॉपर से बनने वाले अन्य प्रोडक्ट्स भी महंगे हो सकते हैं

भारत में गर्मी का मौसम सर पर है और अब लोग एयर कंडीशनर (Air-conditioner) खरीदने की योजना बना रहे होंगे और यदि आप भी उन लोगों में शामिल हैं, तो बता दें कि इस साल आपको AC के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ेंगे। न केवल एसी, बल्कि आपको पंखें और रेफ्रिजरेटर (फ्रिज़) जैसे प्रोडक्ट्स के लिए भी ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। खबर है कि आने वाले महीने में कंपनियां कीमत को बढ़ा सकती है और इसकी बड़ी वजह कच्चे माल की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी बताई जा रही है।

वर्तमान में कॉपर, स्टील, पॉलिमर्स के साथ-साथ पैकेजिंग मैटेरियल के दाम में भारी उछाल देखने को मिला है, जिसके चलते उत्पादन लागत बढ़ी है। इससे AC, पंखें और फ्रीज़ जैसे प्रोडक्ट बनाने की लागत भी बढ़ेगी और इसी के चलते आने वाले महीने में हमें इन प्रोडक्ट्स की कीमतों में कुछ प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। कच्चे माल में हुई बढ़ोतरी को देखा जाए तो काफी संभावना है कि ग्राहकों को AC या Fridge के लिए 1,500 से 2000 रुपये तक ज्यादा चुकाने पड़े।

बता दें कि कॉपर की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है और एसी, फ्रिज, कूलर, पंखों जैसे प्रोडक्ट में इस मैटेरियल का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है। निश्चित तौर पर उत्पादन लागत में बढ़ोतरी रिटेल प्राइस पर भी असर डाल सकती है। जनवरी और फरवरी में एसी और फ्रीज़ की कीमतों में 2,000 से 3,000 रुपये प्रति यूनिट की बढ़ोतरी पहले ही हो चुकी है।

हालांकि कई कंपनियों का कहना है कि पिछले साल कोविड-19 महामारी के चलते मांग में बड़ी कमी आई थी, लेकिन इस साल कंपनियों का आंकलन है कि मांग रफ्तार पकड़ सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.