सिंगल चार्ज में 40km चलने वाला Aike T इलेक्ट्रिक स्कूटर एंटी-थेफ्ट फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Aike T e-scooter को यूरोप में लॉन्च किया गया है। इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत €999 (लगभग 80 हजार रुपये) है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 जुलाई 2022 18:01 IST
ख़ास बातें
  • यह स्कूटर मॉडर्न और कुछ खास फीचर्स के साथ आता है।
  • इसमें 583kWh की रिमूवेबल बैटरी लगी है।
  • इस EV पर 150 किलो तक का वजन रखकर ले जाया जा सकता है।

Aike T इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत €999 (लगभग 80 हजार रुपये) है।

Photo Credit: Aike

Aike T Electric Scooter को यूरोप में लॉन्च किया गया है। यह एक हल्का इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो मॉडर्न फीचर्स से लैस है। सिंगल चार्ज में यह EV 40 किलोमीटर तक जा सकता है। इसकी अधिकतम स्पीड 25 किलोमीटर है। Aike T E-Scooter में यूएसबी टाइप सी चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी बैटरी रिमूवेबल है और इसका वजन केवल 19kg है। इस इलेक्ट्रिक व्हीकल को यूएसबी सी पोर्ट और साथ मिलने वाले कंपनी के चार्जर से भी चार्ज किया जा सकता है। 
 

Aike T e-scooter price

Aike T e-scooter को यूरोप में लॉन्च किया गया है। इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत €999 (लगभग 80 हजार रुपये) है। इसे €69 (लगभग 5 हजार रुपये) देकर कंपनी की वेबसाइट पर जाकर प्री-बुक किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि वर्तमान में प्री-ऑर्डर के लिए केवल इसकी 500 यूनिट्स ही उपलब्ध हैं। नवंबर 2022 में इसकी पहली शिपमेंट किए जाने की बात कही गई है। 
 

Aike T e-scooter features

Aike T e-scooter एक हल्का इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसका वजन केवल 19 किलोग्राम है। इसमें 583kWh की रिमूवेबल बैटरी लगी है। यह स्कूटर मॉडर्न और कुछ खास फीचर्स के साथ आता है। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप सी पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा कंपनी की ओर से मिलने वाले चार्जर से भी इसे चार्ज किया जा सकता है। स्कूटर को यूएसबी सी से चार्ज होने में 8 घंटे का समय लगता है और नॉर्मल चार्जर से चार्ज होने में 4 घंटे का समय लगता है। सिंगल चार्ज में यह EV 40 किलोमीटर तक जा सकता है। इसकी अधिकतम स्पीड 25 किलोमीटर है।

दूसरे फीचर्स की बात करें तो इसके हैंडल के बीच में एक माउंट दिया गया है जिस पर स्मार्टफोन को रखा जा सकता है और नेविगेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। स्कूटर में 350W की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। इसे IPX5 रेट किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह -17 डिग्री से 35 डिग्री तक में अच्छी तरह काम कर सकता है। इस ईवी पर 150 किलो तक का वजन रखकर ले जाया जा सकता है। इसमें चोरी से बचाने के लिए भी कई फीचर्स दिए गए हैं जैसे कि स्मार्टफोन नोटिफिकेशन, बिल्ट-इन अलार्म और ऑटोमेटिक ब्रेक लॉक। जीपीएस की मदद से इसकी लोकेशन को भी ट्रैक किया जा सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Aike T e scooter

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord 6 में मिलेगा 50MP कैमरा, कंपनी ने किया खुलासा, जानें सबकुछ
  2. Vivo X300 Ultra Launched: एक नहीं, दो 200MP कैमरों के साथ लॉन्च हुआ वीवो का नया फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत
  3. 53 साल बाद इंसान फिर चांद की ओर! NASA ने शुरू की उलटी गिनती, जानें क्या है Artemis II मिशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram पर पैसे देने वाले चोरी-छिपे देख सकेंगे Story? पेड सब्सक्रिप्शन ला रहा है Meta
  2. OnePlus Nord 6 में मिलेगा 50MP कैमरा, कंपनी ने किया खुलासा, जानें सबकुछ
  3. 53 साल बाद इंसान फिर चांद की ओर! NASA ने शुरू की उलटी गिनती, जानें क्या है Artemis II मिशन
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया गजब कूकर, बिना गैस बनेंगे चावल, नहीं रहेगा कोई भी डर
  5. Oppo Find X9 Ultra होगा 21 अप्रैल को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Google Maps आपकी हर लोकेशन सेव कर रहा है? ऐसे बंद करें ट्रैकिंग और डिलीट करें डेटा
  7. OnePlus Nord 6 India Launch: हाई-एंड गेमिंग से लेकर 9000mAh बैटरी तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  8. WhatsApp पर पेरेंट मैनेज अकाउंट क्या है? जानें कैसे करें सेटअप
  9. Lava Bold N2 Pro भारत में 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70 vs OnePlus 15R: देखें कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.