• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Aadhar Card Free Update last date : फ‍िर बढ़ी आधार कार्ड फ्री में अपडेट कराने की तारीख, ऑनलाइन फॉलो करें ये स्‍टेप्‍स

Aadhar Card Free Update last date : फ‍िर बढ़ी आधार कार्ड फ्री में अपडेट कराने की तारीख, ऑनलाइन फॉलो करें ये स्‍टेप्‍स

Aadhar Card Free Update last date : सरकार के इस फैसले से उन लोगों को मौका मिलेगा, जिन्‍होंने अपने आधार में बीते 10 साल में कोई अपडेट नहीं करवाया है।

Aadhar Card Free Update last date : फ‍िर बढ़ी आधार कार्ड फ्री में अपडेट कराने की तारीख, ऑनलाइन फॉलो करें ये स्‍टेप्‍स
ख़ास बातें
  • आधार कार्ड अपडेट कराने की तारीख फ‍िर बढ़ी
  • अब 14 सितंबर तक मिलेगा मौका
  • 10 साल से अपडेट नहीं कराने वालों को मिलेगा मौका
विज्ञापन
आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की लास्‍ट डेट फ‍िर से बढ़ गई है। 14 जून यानी आज यह डेट खत्‍म हो रही थी। एक ट्वीट में UIDAI (यूनिक आइडेंटिफ‍िकेशन अथॉरिटी ऑफ इंड‍िया) ने बताया है कि आधार कार्ड अपडेट की लास्‍ट डेट को बढ़ाकर 14 सितंबर 2024 कर दिया गया है। अगले तीन महीनों तक आधार कार्ड में फ्री में अड्रेस प्रूफ अपडेट कराया जा सकता है। उसके साथ ही नाम, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर, फोटो और बॉयोमैट्रिक डिटेल्‍स जैसी जानकारियां अपडेट कराई जा सकती हैं। सरकार के इस फैसले से उन लोगों को मौका मिलेगा, जिन्‍होंने अपने आधार में बीते 10 साल में कोई अपडेट नहीं करवाया है। 
 

आईडी प्रूफ डॉक्‍युमेंट के रूप में आजकल ज्‍यादातर भारतीय आधार कार्ड (Aadhar Card) का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। आधार कार्ड जारी करने वाली संस्‍था ‘यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (यूआईडीएआई) ने लोगों से अपील की थी कि वो अपना आधार कार्ड अपडेट कराएं। ऐसा करना उन लोगों के लिए जरूरी है, जिन्‍हें इसे बनवाए हुए 10 साल हो गए हैं और अबतक कोई अपडेट नहीं कराया है। UIDAI का कहना है कि लोगों को पहचान का प्रमाण (POI) और पते के प्रमाण (POA) का सत्यापन कराना होगा। फ्री आधार कार्ड अपडेट की सुविधा सिर्फ myAadhar पोर्टल पर मिलेगी। CSC सेंटर पर जाकर यह काम 50 रुपये शुल्‍क में कराया जा सकता है। 


 

ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन   

आधार कार्ड में अड्रेस अपडेट करने के लिए myAadhaar पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इस प्रोसेस में कोई परेशानी आती है, तो आप ऑफलाइन भी डिटेल्‍स अपडेट करा सकते हैं। इसके लिए आपको नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा। 
 

ये स्‍टेप्‍स करें फॉलो 

  • आधार सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं। 
  • अपना आधार नंबर टाइप करें और रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें। 
  • आपके सामने तमाम ऑप्‍शंस का एक पेज खुलेगा, आपको ‘ऑनलाइन अपडेट सर्विसेज' पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद Update Aadhar Online पर जाएं। यहां आप नाम, अड्रेस ऑफ डेटा आदि में बदलाव कर सकते हैं। Proceed to Update Aadhar पर क्लिक करें। 
  • आपके सामने नई विंडो आएगी। यहां क्लिक करके आप नाम और अड्रेस अपडेट करने के लिए प्रोसेस कर सकते हैं। ‘अड्रेस' पर क्लिक करके आगे बढ़ें।  
  • अब जो विंडो आपके सामने आएगी, उसमें आपका मौजूदा अड्रेस होगा। विंडो में नीचे की तरफ जाने पर नए अड्रेस की डिटेल भरने का ऑप्‍शन मिलेगा।
  • अड्रेस अपडेट करने के लिए आपको एक वैलिड सपोर्टिंग डॉक्‍युमेंट देना होगा। इनमें वोटर आईडी, मैरिज सर्टिफ‍िकेट, पासपोर्ट, स्‍कूल आईडी कार्ड आदि शामिल हैं। डॉक्‍युमेंट को मैनुअली या डिजिलॉकर से अपलोड किया जा  सकता है। 
  • इसी प्रकार आगे के स्‍टेप्‍स फॉलो करने होंगे और पेमेंट तक का प्रोसेस पूरा करना होगा। क्‍योंकि हमें अड्रेस नहीं बदलवाना था, इसलिए हमने आगे के स्‍टेप्‍स फॉलो नहीं किए।
  • जानकारी के अनुसार, आधार अपडेट का अनुरोध स्‍वीकार होने पर आपको 14 डिजिट का URN मिलेगा। इसकी मदद से आप अपना स्‍टेटस चेक कर सकेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »