New Aadhaar Card: आधार कार्ड डिजाइन बदलेगा! फोटो, क्यूआर कोड के साथ मिल सकता है बिल्कुल नया रूप

नए आधार कार्ड पर केवल धारक की फोटो होगी। साथ में एक QR Code छपा होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 फरवरी 2026 11:20 IST
ख़ास बातें
  • आधार कार्ड को नया रूप प्रदान किया जा सकता है।
  • UIDAI कथित तौर पर नए आधार डिजाइन पर काम कर रही है।
  • नए आधार कार्ड पर केवल धारक की फोटो होगी। साथ में एक QR Code छपा होगा।

UIDAI कथित तौर पर नए आधार डिजाइन पर काम कर रही है।

Photo Credit: X/@yabhishekhd

Aadhaar Card New Design: आधार कार्ड को नया रूप प्रदान किया जा सकता है। आपके मौजूदा आधार कार्ड के लिए नए डिजाइन में आने की खबर है जो देखने में एडवांस्ड भी होगा और उससे कोई जानकारी नहीं चुरा सकेगा। इस पर दिखने वाली जानकारी का अंदाज एकदम बदल सकता है। नाम, पता, और अन्य डिटेल्स जगह एक क्यूआर कोड ले सकता है। आइए जानते हैं कैसा हो सकता है आधार कार्ड का नया रूप। 

आधार कार्ड भारत में सबसे अनिवार्य पहचान दस्तावेजों में से माना जाता है। इसलिए इसकी सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी हो जाती है। साइबर ठगी और फ्रॉड की बढ़ती घटनाओं के बीच इसका डिजाइन बदल सकता है जिससे आधार कार्ड पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और देखने में साफ सुथरा होगा। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने अपने X हैंडल से जानकारी दी है कि जल्द ही आधार कार्ड का नया रूप सामने आ सकता है। देखें पोस्ट- 

Advertisement

UIDAI कथित तौर पर नए आधार डिजाइन पर काम कर रही है। टिप्स्टर के अनुसार, नए आधार कार्ड पर केवल धारक की फोटो होगी। साथ में एक QR Code छपा होगा। आधार कार्ड से निजी जानकारी जैसे स्थान का पता, जन्म तिथि, आधार नम्बर आदि नहीं दिखाई देगी। QR Code भी पूरी तरह से सुरक्षित होगा। 

टिप्स्टर का कहना है कि अगर ऐसा होता है तो यह कई मायनों में आधार को पहले से कहीं अधिक सुरक्षित बनाएगा। इससे प्राइवेसी बढ़ेगी। क्यूआर कोड के आ जाने से सेकेंड्स में वैरिफिकेशन हो सकेगा कि आधार का धारक कौन है। नए डिजाइन के आ जाने से आधार का दुरुपयोग नहीं हो सकेगा। साथ ही डेटा भी सुरक्षित रहेगा। UIDAI की ओर से अभी तक ऐसी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जल्द ही इसे लेकर कदम उठाया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  2. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  3. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  4. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  5. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  6. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  7. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  8. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  9. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.