स्नैपडील पर मात्र 5 मिनट में बिके 60,000 मैगी किट

स्नैपडील पर मात्र 5 मिनट में बिके 60,000 मैगी किट
विज्ञापन
अब तक आपने 2 मिनट में 50,000 मोबाइल बिकने की खबर तो बहुत बार पढ़ी होगी। इस बार कुछ अनोखा हुआ है। ई-कॉमर्स वेबसाइट स्नैपडील के मुताबिक, उसने मात्र 5 मिनट में 60,000 मैगी किट बेच डाले।

दरअसल, हफ्ते की शुरुआत में स्नैपडील ने घोषणा की थी कि वह मैगी को फ्लैश सेल के जरिए बेचेगा।

उल्लेखनीय है कि पांच जून को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं नियामक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने नेस्ले के नूडल्स की पूरे देश में बिक्री पर रोक लगाने का आदेश दिया था। प्राधिकरण ने यह कदम नूडल्स में हानिकारक लेड (सीसा) की तय मात्रा से अधिक मौजूदगी पाने जाने के बाद उठाया था। प्राधिकरण ने मैगी नूडल्स को मनुष्यों के लिए 'असुरक्षित व हानिकारक' बताया था।

इसकी निर्माता कंपनी नेस्ले इंडिया ने सोमवार को बताया कि उसने 'पांच माह चली विकट समस्या' (बिक्री पर प्रतिबंध) के बाद अपने इस चर्चित उत्पाद को बिक्री के लिए 100 शहरों में दोबारा उतार दिया है। कंपनी ने सेल के लिए स्नैपडील से करार भी किया था।

स्नैपडील पर मैगी का वेलकम किट उपलब्ध कराया गया है जिसमें मैगी के 12 पैकेट, 2016 का मैगी कैलेंडर, मैगी फ्रिज मैगनेट, मैगनेट पोस्ट कार्ड और एक वेलकम बैक लेटर मौजूद हैं। फ्लैश सेल के लिए रजिस्ट्रेशन 9 नवंबर को ही शुरू हो गए थे और फ्लैश सेल का आयोजन गुरुवार को किया गया।

स्नैपडील के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट टोनी नवीन ने बताया कि मैगी फ्लैश सेल के दौरान मात्र 5 मिनट में 60,000 मैगी वेलकम किट बिक गए। आपको बता दें कि दूसरी फ्लैश सेल का आयोजन 16 नवंबर को किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  2. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  3. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  4. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  5. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
  6. फ्रॉड से बचाव के लिए Aadhaar को कैसे करें लॉक, ये ऐप देगी पूरा समाधान
  7. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  8. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  10. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »