2024 Range Rover Evoque भारत में लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

2024 Range Rover Evoque में एक 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन है जो कि 247 bhp और 365 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 जनवरी 2024 17:07 IST
ख़ास बातें
  • Range Rover Evoque 2024 वर्जन की एक्स शोरूम कीमत 67.90 लाख रुपये है।
  • Range Rover Evoque 2024 में एक 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है।
  • Range Rover Evoque में 11.4 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है।

2024 Range Rover Evoque में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन है।

Photo Credit: Land Rover

Jaguar Land Rover (JLR) इंडिया ने भारतीय बाजार में Range Rover Evoque का 2024 वर्जन लॉन्च कर दिया है। लग्जरी एसयूवी में अब एक अपडेट डिजाइन और कई नए फीचर्स है। नए मॉडल में दो इंजन ऑप्शन शामिल किए गए हैं। यहां हम आपको Range Rover Evoque के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Range Rover Evoque 2024 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Range Rover Evoque का 2024 वर्जन की एक्स शोरूम कीमत 67.90 लाख रुपये है।


2024 Range Rover Evoque का इंजन और पावर


2024 Range Rover Evoque डायनेमिक एसई ट्रिम में उपलब्ध होगी जो ग्राहकों को पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन प्रदान करेगा। मॉडल दो पावरट्रेन ऑप्शन में हो सकता है, जिसमें एक 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन है जो कि 247 bhp और 365 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है, जबकि डीजल वेरिएंट 201 bhp का पीक आउटपुट और 430 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों वेरिएंट 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। दोनों इंजन में 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी है, ये टेक्नोलॉजी ब्रेक लगाने के दौरान एनर्जी जनरेट करती है, एक्सेलेरेशन के दौरान एसिस्टेंट प्रदान करती है। इस लग्जरी एसयूवी में कई ड्राइविंग मोड जैसे कि इको, कम्फर्ट, ग्रास-ग्रेवल-स्नो, मड-रट्स, सैंड, डायनामिक और ऑटोमैटिक मोड शामिल हैं।


2024 Range Rover Evoque डिजाइन


डिजाइन की बात करें तो 2024 Range Rover Evoque में पहले जैसा ही समान डिजाइन दिया गया है, इसमें एक स्पेशल फ्रंट फेसिया है, जिसमें एक नई डिजाइन ग्रिल, एलईडी डीआरएल के साथ पिक्सेल एलईडी हेडलैंप शामिल हैं। अन्य अपडेट में लाल कलर में लिपटे नए ब्रेक कैलीपर्स, डायमंड-कट एलॉय व्हील, एक कूप जैसी फ्लोटिंग रूफ और दो नए कलर ऑप्शन कोरिंथियन ब्रॉन्ज और ट्रिबेका ब्लू शामिल हैं।


Advertisement
2024 Range Rover Evoque के फीचर्स 


2024 Range Rover Evoque में 11.4 इंच की कर्व्ड ग्लास टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले दी गई है, जिसमें ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड और कूल्ड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग कैपेबिलिटीज, कैबिन एयर प्यूरिफायर, पैनारॉमिक सनरूफ, एडवांस कैमरा सिस्टम जैसे कि 3D सराउंड व्यू, क्लियरसाइट ग्राउंड व्यू और रियरव्यू मिरर फंक्शन शामिल हैं।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.