क्रिकेट विश्व कप 2019: गूगल ने क्रिकेट वर्ल्ड कप के मौके पर कुछ यूं तैयार किया है डूडल

क्रिकेट विश्व कप 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का आगाज़ हो गया है। यह क्रिकेट वर्ल्ड कप का 12वां सीज़न है। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के इस खास मौके पर गूगल ने डूडल (Google Doodle) तैयार किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 मई 2019 19:55 IST

क्रिकेट विश्व कप 2019: गूगल ने कुछ यूं तैयार किया है डूडल

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का आगाज़ हो गया है। यह क्रिकेट वर्ल्ड कप का 12वां सीज़न है। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के इस खास मौके पर गूगल ने डूडल (Google Doodle) तैयार किया है। गूगल डूडल को यदि आप ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि इसमें O की जगह एक बॉल और L की जगह विकेट को दर्शाया गया है। आज गूगल द्वारा बनाया गया यह डूडल एक तस्वीर के रूप में नहीं बल्कि एनिमेटेड वीडियो के रूप में दिख रहा है। 2019 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का पहला मैच आज इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होगा।

भारत 5 जून को अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के इस खास मौके पर बनाए गए डूडल डूडल में दिख रहा है कि एक गेंदबाज बॉल फेंकता है और बैट्समैन बॉल को मारता है और फिर बाउंड्री पर लगा फील्डर उसे कैच कर लेता है। गौर करने वाली बात यह है कि आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के लिए बनाए गए इस डूडल पर जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो आपको आगामी सभी मैच का शेड्यूल मिल जाएगा।

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में इस बार 10 टीमें खेलेंगी, सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैंच खेलेंगी। 2019 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में इस बार कुल 48 मैच खेले जाएंगे। 5 जून को पहले मैच के बाद भारतीय टीम 9 जून को अपना दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। भारत 13 जून को अपना तीसरा मैचे न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेलेगी।

आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि 9 जुलाई से सेमीफाइनल मैच खेलें जाएंगे। क्रिकेट विश्व कप 2019 का फाइनल मैच 14 जुलाई को खेला जाएगा। आज बनाए गए गूगल डूडल की खास बात यह भी है कि एनिमेटेड वीडियो में बैटिंग, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों को ही दर्शाया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 2019 ICC Cricket World Cup, Cricket World Cup 2019

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  2. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  5. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  6. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  7. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  8. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  9. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  10. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.