भारतीय मूल के अनमोल का दावा, बनाया Google से भी सटीक सर्च इंजन

भारतीय मूल के अनमोल का दावा, बनाया Google से भी सटीक सर्च इंजन
विज्ञापन
भारतीय मूल के कनाडावासी 16 वर्षीय अनमोल टुकरेल ने एक निजीकृत सर्च इंजन का निर्माण किया है, जो उनके दावे के अनुसार गूगल (Google) से 47 फीसदी बेहतर है।

वेबसाइट 'pressexaminer.com के अनुसार, युवा टुकरेल ने अपने स्कूल प्रोजेक्ट के तौर पर इस सर्च इंजन को तैयार किया है और इसे गूगल विज्ञान मेला को भी भेजा है।

भारत के बंगलुरु स्थित डिजिटल विज्ञापन एवं प्रौद्योगिकी कंपनी 'आईसक्रीम लैब्स' में इंटर्नशिप करने के दौरान टुकरेल के दिमाग में निजीकृत सर्च इंजन बनाने का विचार आया। उन्होंने इस आइडिया पर आगे काम करने का फैसला किया।

टुकरेल का कहना है कि यह सर्च इंजन दूसरे सर्च इंजनों के विपरीत उपयोगकर्ता के व्यक्तित्व को ध्यान में रखकर नतीजे दिखाता है, जबकि अन्य सर्च इंजन यूजर की लोकेशन और ब्राउजिंग हिस्ट्री के आधार पर परिणाम देते हैं।

टुकरेल के सर्च इंजन में हालांकि अभी न्यूयॉर्क टाइम्स में एक वर्ष के बीच प्रकाशित लेख ही संग्रहित हैं।

टुकरेल ने एक कम्प्यूटर, एक पॉयथन लैंग्वेज डेवलपमेंट एनवायरमेंट, एक स्प्रेडशीट प्रोग्राम की मदद से इस सर्च इंजन को तैयार किया है, जो गूगल और न्यूयॉर्क टाइम्स के उन एक वर्ष के लेखों को प्रदर्शित करता है।

सर्च इंजन की एक्यूरेसी की जांच करने के लिए टुकरेल ने सर्च को न्यूयॉर्क टाइम्स में एक वर्ष के भीतर प्रकाशित लेखों तक सीमित रखा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Specialized ने लॉन्च की S-Works Turbo प्रीमियम माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत 12.55 लाख रुपये के करीब!
  2. Samsung यूजर्स जरा संभलकर! अब पासवर्ड भूले तो परमानेंट लॉक हो जाएगा फोन! One UI 9.0 में आई तगड़ी सिक्योरिटी
  3. 4 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 FE 5G, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट पाने का मौका
  4. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  5. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
  6. Xiaomi का अपकमिंग फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग के साथ लीक!
  7. 'Fake News है!' Nothing ने 12 मार्केट्स से बिजनेस बंद करने की खबर पर दिया करारा जवाब
  8. Vivo S सीरीज की भारत में 7 साल बाद वापसी, Vivo S2 अगस्त में देने जा रहा दस्तक!
  9. 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Rapido, Uber, Ola कैब में महिलाएं कर सकेंगी महिला के साथ यात्रा, राइड पूलिंग के लिए आए नए नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »