13 किलो का फोल्‍डेबल ई-स्‍कूटर लॉन्‍च, सिंगल चार्ज में 120kg का आदमी भी 32KM तक कर सकता है सफर, जानें कीमत

अभी इस स्‍कूटर को अमेरिका में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। उम्‍मीद है कि इसे बाकी मार्केट्स में भी पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 मई 2022 13:06 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी इलेक्ट्रिक स्‍कूटर मैन्‍युफैक्‍चरर Fluid ने इसे लॉन्‍च किया है
  • दावा है कि Fluid Mosquito सबसे पावरफुल पोर्टेबल ई-स्‍कूटर है
  • कंपनी ने इसे 899 डॉलर (69,529) के प्राइस टैग पर पेश किया है

इसमें कलर डिस्‍प्‍ले भी दिया गया है। एलईडी लाइट्स लगी हैं और इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिक हॉर्न दिया गया है।

Photo Credit: fluidfreeride

इलेक्ट्रिक स्‍कूटर मार्केट में एक से बढ़कर एक व्‍हीकल पेश किए जा रहे हैं। अब अमेरिकी इलेक्ट्रिक स्‍कूटर मैन्‍युफैक्‍चरर Fluid ने अपने लेटेस्‍ट अल्ट्रा-पोर्टेबल और पावरफुल- फोल्डेबल इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश किया है। इनका नाम है, Mosquito। कंपनी का दावा है कि Fluid Mosquito सबसे पावरफुल पोर्टेबल ई-स्‍कूटर है। इसमें कई खूबियां हैं, जैसे- लाइटवेट, मिनिमम डिजाइन और इसकी उपयोगिता। यह ई-स्‍कूटर देखने में सिंपल है और काम के मामले में बेहतरीन है। कंपनी ने इसे 899 डॉलर (69,529 रुपये) के प्राइस टैग पर पेश किया है। प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। 

बात करें Fluid Mosquito के फीचर्स की, तो इसका वजन सिर्फ 13 किलो है। यह फोल्डिंग डिजाइन के साथ आता है, जो इसे चारों तरफ से कॉम्‍पैक्‍ट बना देता है। इस हैंडलबार भी फोल्‍ड हो जाते हैं, जिससे इसे कम जगह में भी पार्क किया जा सकता है। भले ही इस ई-स्‍कूटर का वजन 13 किलाे है, लेकिन यह 120 किलो तक वजन ले सकता है। यानी कोई भी शख्‍स इस स्‍कूटर के साथ आराम से सफर कर सकता है। 
Advertisement

Fluid Mosquito में ड्यूल स्प्रिंग-बेस्ड सस्पेंशन, फिजिकल ब्रेक, 8x2″ टायर और इलेक्ट्रिक ब्रेकिंग जैसे फीचर हैं। इसमें कलर डिस्‍प्‍ले भी दिया गया है। एलईडी लाइट्स लगी हैं और इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिक हॉर्न दिया गया है। Fluid Mosquito, 700W के पीक आउटपुट के साथ 500W इलेक्ट्रिक मोटर से पावर्ड है। यह 40 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड देता है। इसकी 48V/9.6Ah बैटरी सिंगल चार्ज में 32 किलोमीटर की रेंज देती है। Fluid Mosquito इलेक्ट्रिक स्‍कूटर की बैटरी को सिर्फ 5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। हालांकि इसकी बैटरी स्‍वैप नहीं की जा सकती। 

अभी इस स्‍कूटर को अमेरिका में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। उम्‍मीद है कि इसे बाकी मार्केट्स में भी पेश किया जाएगा, लेकिन क्‍या यह इंडियन मार्केट में आएगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। साल 2018 में अपना ऑपरेशन शुरू करने वाली Fluid के पास कई सेगमेंट में इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद हैं। कंपनी के होराइजन, अपोलो और वुल्फ ई-स्कूटर्स को लोगों ने पसंद किया है। अब Mosquito को भी इसी तर्ज पर पेश किया गया है कि लोग इसे पसंद करेंगे। घर के आसपास छोटे-मोटे काम से जाने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्‍प बन सकता है। खासतौर पर यूथ को पसंद आ सकता है, जो इस तरह के ट्रेंडी व्‍हीकल्‍स पर भरोसा करते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  2. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  3. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  4. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  5. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  6. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  7. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  8. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  9. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  10. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.