WhatsApp पर कॉल कैसे करें शेड्यूल, ये है आसान प्रक्रिया

समय के साथ-साथ हमारे काम करने के तरीके में भी बदलाव हुआ है। अब मीटिंग वर्चुअल भी हो सकती हैं और कहीं भी बैठकर लोग इसमें शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 अगस्त 2025 07:00 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp पर एक "ईवेंट" फीचर आता है जो कॉल शेड्यूलिंग को आसान बनाता है।
  • यह फीचर यूजर्स को WhatsApp में कॉल शेड्यूल करने की सुविधा देता है।
  • WhatsApp यूजर्स को अपनी स्क्रीन शेयर करने की सुविधा देता है।

वॉट्सऐप यूजर्स को फीचर्स का सेट प्रदान करता है।

Photo Credit: Unsplash/Dimitri Karastelev

समय के साथ-साथ हमारे काम करने के तरीके में भी बदलाव हुआ है। अब मीटिंग वर्चुअल भी हो सकती हैं और कहीं भी बैठकर लोग इसमें शामिल हो सकते हैं। आप एक नौकरीपेशा हैं या कोई व्यापारी है तो आप आसानी से अपने साथियों के साथ वर्चुअल मीटिंग सेट कर सकते हैं। लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर एक "ईवेंट" फीचर आता है जो कॉल शेड्यूलिंग को आसान बनाता है। यह फीचर यूजर्स को WhatsApp में कॉल शेड्यूल करने की सुविधा देता है, जिससे अन्य किसी ऐप्स का उपयोग करने से छुटकारा मिल जाता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप WhatsApp पर कॉल शेड्यूल कर सकते हैं।

WhatsApp यूजर्स को अपनी स्क्रीन शेयर करने की सुविधा देता है जिससे किसी भी मीटिंग में यूजर्स की प्रेजेंटेशन आसान हो जाती है। यूजर्स इस WhatsApp फीचर का उपयोग एंड्रॉयड, आईओएस, वेब, मैक और विंडोज पर कर सकते हैं। जब आप किसी इवेंट के लिए कॉल शेड्यूल करते हैं तो आप इवेंट की जानकारी लिख सकते हैं, इवेंट के खत्म होने का समय डाल सकते हैं और इवेंट की लोकेशन अपडेट कर सकते हैं। अगर आप वॉट्सऐप पर कॉल शेड्यूल करना चाहते हैं तो स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया को फॉलो कर सकते हैं।

WhatsApp पर कॉल कैसे करें शेड्यूल:

  • सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन पर WhatsApp ऐप खोलनी है।
  • उसके बाद आपको उस ग्रुप पर जाना है, जहां आप कॉल शेड्यूल करना चाहते हैं।
  • अब आपको मैसेज बार में पेपरक्लिप आइकन पर टैप करना है और ईवेंट पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको क्रिएट ईवेंट का चयन करना है।
  • उसके बाद आपको इवेंट का नाम दर्ज करना है, फिर तारीख और समय सेट करना है।
  • अगर आप चाहते हैं कि मीटिंग लिंक के जरिए आयोजित हो तो टॉगल ऑन करना है और सेंड आइकन पर टैप करना है।

जब आप एक बार किसी भी WhatsApp ग्रुप में मीटिंग शेड्यूल कर लेते हैं तो उसके बाद ग्रुप के सभी मेंबर्स को तय समय पर कॉल में शामिल होने का नोटिफिकेशन मिलेगा। वॉट्सऐप का यह फीचर इवेंट सिर्फ ग्रुप में मीटिंग शेड्यूल करने के लिए उपलब्ध है। यूजर्स निजी कॉन्टैक्ट्स के साथ कॉल शेड्यूल नहीं कर सकते। इसके अलावा कॉल लिंक नाम का एक ऑप्शनल फीचर भी है जिससे आप कॉल लिंक बनाकर अपने कॉन्टैक्ट्स को भेज सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  7. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.