घर बैठे Aadhaar में अपडेट कर पाएंगे मोबाइल नंबर और एड्रेस, UIDAI ला रहा नया फीचर

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) अब Aadhaar ऐप के जरिए डिजिटल स्तर पर सेल्फ अपडेट फीचर पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2025 10:55 IST
ख़ास बातें
  • Aadhaar ऐप के जरिए डिजिटल स्तर पर सेल्फ अपडेट फीचर पेश करने वाला है।
  • Aadhaar ऐप से एड्रेस और मोबाइल नंबर अपडेट करना संभव होगा।
  • UIDAI एनरोलमेंट सेंटर पर जाने की जरूरत को खत्म करना चाहता है।

आधार को घर बैठे अपडेट कर पाएंगे।

Photo Credit: Aadhaar

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) अब Aadhaar ऐप के जरिए डिजिटल स्तर पर सेल्फ अपडेट फीचर पेश करने वाला है। इस फीचर के आने के बाद आधार यूजर्स अपने घर बैठे-बैठे अपने मोबाइल नंबर और एड्रेस को अपडेट कर पाएंगे। UIDAI ने X पर कई पोस्ट के जरिए जल्द आने वाले इन फीचर्स की घोषणा की, जिसमें बताया गया कि आधार ऐप के जरिए एड्रेस और मोबाइल नंबर अपडेट करना संभव होगा। UIDAI एनरोलमेंट सेंटर पर जाने की जरूरत को खत्म करना चाहता है, जिसमें लोगों को लंबी लाइन में लगना पड़ता है और इंतजार करना पड़ता है। नए अपडेट के बाद कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी और घर पर ही सारा काम हो जाएगा। आइए Aadhaar ऐप में मिलने वाले नए फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Aadhaar ऐप में मिलने वाले फीचर्स से अब घर बैठे ही एड्रेस अपडेट कर पाएंगे। इससे कई नागरिकों खासतौर पर सीनियर सिटिजन, दिव्यांगजनों और दूरदराज या ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को आधार सेंटर पर जाने की जरूरत से छुटकारा मिलता है। डिजिटल इंडिया पहल के साथ UIDAI अब इस समय लेने वाली प्रक्रिया को ज्यादा सरल और आसान बनाना चाहती है।

UIDAI ने X पोस्ट में लिखा है कि घर बैठे ही अपना एड्रेस अपडेट करना है। अब आधार सेंटर पर लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं। यह फीचर जल्द ही उपलब्ध होगा। एंड्रॉयड यूजर्स इस लिंक https://tinyurl.com/5hex3yay वहीं iOS यूजर्स इस लिंक https://tinyurl.com/2r43hdnr से नया आधार ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। शुरुआत में यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया feedback.app@uidai.net.in पर शेयर कर सकते हैं।

UIDAI ने इससे पहले X पर एक पोस्ट में कहा था कि घर बैठे आराम से आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं, जो कि ओटीपी और फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए हो पाएगा। अब आधार सेंटर पर जाकर लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं है।

नया अपडेट सिस्टम कैसे काम करेगा


Aadhaar ऐप मजबूत सिक्योरिटी बनाए रखने के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन प्रक्रिया का उपयोग करेगा। जानकारी अपडेट करने के लिए यूजर्स को उनके मौजूदा या नए मोबाइल नंबर पर ओटीपी मिलेगा। इसके बाद यूजर्स को ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा, जिससे UIDAI उनके लाइव फेशियल डाटा का मौजूदा आधार रिकॉर्ड के साथ डिजिटल तौर पर मिलान करेगा। इससे फिजिकल डॉक्यूमेंट और सेंटर पर जाकर वेरिफिकेशन करने की जरूरत खत्म होती है और अपडेट प्रक्रिया आसान हो जाती है।

Advertisement

आधार यूजर्स सिर्फ अपना आधार नंबर दर्ज करके, अपनी पसंदीदा भाषा चुनकर, ओटीपी वेरिफाई करके और फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करके अपनी जानकारी अपडेट कर सकेंगे। यूजर्स को ऐप के अंदर अपने आधार प्रोफाइल को लॉक करने के लिए 6 डिजिट का सिक्योरिटी पिन भी सेट करना होगा, जिससे अतिरिक्त सुरक्षा होगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.