PM Kisan Samman Nidhi Status: PM किसान किश्त अकाउंट में आई या नहीं खुद ऑनलाइन ऐसे करें चेक

भारत में देश की सरकार किसानों को कई योजनाओं से लाभ प्रदान करती है, जिसमें पीएम किसान सम्मान निधि योजना शामिल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 अगस्त 2026 12:28 IST
ख़ास बातें
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना से किसानों को प्रति वर्ष ₹6,000 मिलते हैं।
  • अब तक सरकार 23 किश्तों से किसानों को लाभ पहुंचा चुकी है।

पीएम किसान सम्मान निधि से किसानों को लाभ मिलता है।

Photo Credit: Pexels/EqualStock

भारत में देश की सरकार किसानों को कई योजनाओं से लाभ प्रदान करती है, जिसमें पीएम किसान सम्मान निधि योजना शामिल है। इस योजना के तहत देश में किसानों को प्रति वर्ष ₹6,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिसमें  ₹2,000 की तीन किश्ते बैंक अकाउंट में आती हैं, जिसके लिए अकाउंट का आधार के साथ लिंक होना अनिवार्य है। अब तक सरकार 23 किश्तों से किसानों को लाभ पहुंचा चुकी है। अगर आपके अकाउंट में अब तक किसान सम्मान निधि की राशि नहीं पहुंची है तो उसे कैसे चेक किया जा सकता है।

आपको बता दें कि इस योजना में वही किसान लाभ पा सकते हैं, जिनका भू-सत्यापन यानी कि लैंड सीडिंग बैंक अकाउंट-आधार लिंक और e-KYC हो चुका है। आप इन दो तरीकों से चेक कर सकते हैं कि आपके बैंक अकाउंट में किश्त आई है।

पीएम किसान सम्मान निधि वेबसाइट के जरिए

  • सबसे पहले आपको Pmkisan.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • फिर आपको नीचे स्क्रॉल करने के बाद फार्मर्स कॉर्नर में जाना है और नो योर स्टेटस पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर नजर आ रहे कैप्च कोड को दर्ज करना है।
  • अगर आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है तो आप फार्मर्स कॉर्नर में दिए गए नो योर रजिस्ट्रेशन नंबर पर क्लिक करना है और मोबाइल नंबर और आधार की मदद से पता लगा सकते हैं।
  • अब आपको गेट ओटीपी पर क्लिक करना है।
  • अगर आपके स्टेटस में एफटीओ प्रोसेस्ड में येस और पेमेंट सक्सेस नजर आ रहा है तो इसका मतलब है कि आपकी किश्त अकाउंट में आ चुकी है।

PMKISAN GoI ऐप के जरिए

  • सबसे पहले तो आपको अपने फोन में PMKISAN GoI ऐप खोलना है। अगर फोन में ऐप नहीं है तो आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • उसके बाद आपको ऐप से इंस्टॉल करना है और उसमें लॉग इन करना है।
  • उसके बाद फार्मर कॉर्नर में बेनिफिसरी स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करना है।
  • उसके बाद आपको रजिस्टर्ड नंबर प्राप्त हुए ओटीपी को दर्ज करना है।
  • फिर आपको डैशबोर्ड पर बेनिफिसरी स्टेटस या पेमेंट स्टेटस के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब फोन की स्क्रीन पर किश्त की जानकारी नजर आएगी। इसमें आप यह देख सकते हैं कि अगर स्टेटस में पेमेंट सक्सेस नजर आ रही है तो आपकी किश्त अकाउंट में आ गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  3. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  5. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  6. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  7. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  8. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.