WhatsApp एंड्रॉयड में कैसे ठीक करें मीडिया प्रोब्लम? ये है तरीका...

WhatsApp के एंड्रॉयड वर्ज़न 2.21.9.2 व 2.21.9.3. पर मौजूद यूज़र्स इस समस्या का सामना कर रहे हैं। कुछ यूज़र्स को इसके लेटेस्ट वर्ज़न पर भी यह समस्या देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 जुलाई 2022 16:24 IST
ख़ास बातें
  • Android व्हाट्सऐप यूज़र्स को लेटेस्ट अपडेट के बाद ऐप में दिखी ये समस्या
  • फिलहाल WhatsApp ने इस समस्या का फिक्स ज़ारी नहीं किया है
  • आप मैनुअली तरीके से ऐप में समस्या को फिक्स कर सकते हैं
WhatsApp एंड्रॉयड यूज़र्स कथित रूप से ऐप में मीडिया कॉन्टेंट गायब होने की समस्या से परेशान हैं। यह समस्या हाल ही में सामने में आए व्हाट्सऐप अपडेट के बाद से देखी जा रही है। WhatsApp के एंड्रॉयड वर्ज़न 2.21.9.2  व 2.21.9.3. पर मौजूद यूज़र्स इस समस्या का सामना कर रहे हैं। कुछ यूज़र्स को इसके लेटेस्ट वर्ज़न पर भी यह समस्या देखने को मिल रही है। हालांकि, इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने फिलहाल इस समस्या पर किसी प्रकार का बयान नहीं दिया है और न ही इसके फिक्स को लेकर कुछ कहा है।

WhatsApp बीटा ट्रैकर WABetaInfo ने जानकारी दी कि कुछ यूज़र्स ने नोटिस किया है कि वह अपने लेटेस्ट व्हाट्सऐप एंड्रॉयड वर्ज़न पर मीडिया कॉन्टेंट जैसे फोटो व वीडियो तो खोज नहीं पा रहे हैं। हालांकि, वह कॉन्टेंट उनके फोन में मौजूद है जिसे वह फोन की फोटो व वीडियो गैलेरी में एक्सेस कर सकते हैं। यदि आप भी उन लोगों में से हैं, जो व्हाट्सऐप पर इस समस्या से दो-चार हो रहे हैं, तो आप नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके ऐप में मीडिया कॉन्टेंट पा सकते हैं।
 

How to fix missing media problem on WhatsApp for Android

WABetaInfo ने एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप पर गायब हुए मीडिया कॉन्टेंट को ढूंढने व उसे फिक्स करने का तरीका बताया है। हालांकि, यूज़र्स को प्रक्रिया बताने से पहले अपनी चैट का बैकअप रखने की सलाह दी गई है।

- सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp का चयन करें और Cache को क्लियर करें। ध्यान रखें कि ऐप बैकग्राउंड में भी न चल रही हो।
Advertisement

- अब अपने फोन का File manager ओपन करें WhatsApp में जाकर Media पर जाएं।

- अब Media folder के कॉन्टेंट को Android> Media> com.whatsapp> WhatsApp> > Media पर ले जाएं। ध्यान रखें कि आपको केवल मीडिया फोल्डर के कॉन्टेंट को मूव करना है न कि पूरे फोल्डर को।
Advertisement

- इसके बाद आपको इंतज़ार करना है कि सारा कॉन्टेंट सही जगह पर मूव हो जाए। प्रक्रिया पूरी होने के बाद WhatsApp ऐप को ओपन करें।
Advertisement

आप देखेंगे कि आपका सारा मीडिया कॉन्टेंट व्हाट्सऐप पर वापस आ गया है।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , WhatsApp for Android, WhatsApp missing media, WhatsApp, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.