WhatsApp में Voice Message Preview फीचर को ऐसे करें इस्तेमाल

इस फीचर के माध्यम से यूजर अपने रिकॉर्ड किए वॉयस मैसेज को किसी थ्रेड या ग्रुप चैट में शेयर करने से पहले प्रीव्यू कर सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 जनवरी 2022 12:16 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp ने वॉयस मैसेज प्रीव्यू फीचर को हाल ही में लॉन्च किया है।
  • इससे वॉयस मैसेज को चैट में शेयर करने से पहले प्रीव्यू कर सकते हैं।
  • वॉयस मैसेज भेजने से पहले बदलाव करने में काम आता है यह फीचर।

वॉट्सऐप वॉयस मैसेज प्रीव्यू फीचर का इस्तेमाल करने के लिए फोन में ऐप का लेटेस्ट वर्जन होना आवश्यक है।

WhatsApp ने यूजर्स के लिए वॉयस मैसेज प्रीव्यू फीचर को हाल ही में लॉन्च किया है। इस फीचर के जरिए यूजर अपने रिकॉर्ड किए वॉयस मैसेज को किसी थ्रेड या ग्रुप चैट में शेयर करने से पहले प्रिव्यू कर सकते हैं। यह फीचर तब बहुत उपयोगी साबित होता है जब आप वॉयस मैसेज में कुछ सुधार करना चाहते हैं या कुछ डिलीट करना चाहते हैं। मैसेज में ऑडियो की क्वालिटी को चेक करने के लिए आप उसे भेजने से पहले प्लेबैक भी कर सकते हैं। 

वॉट्सऐप ने वॉयस मैसेज प्रिव्यू को एंड्रॉयड और आईओएस के साथ ही वेब और डेस्कटॉप के लिए भी दिया है। इस आर्टिकल में हम आपको वे स्टेप्स बता रहे हैं जिनसे आप अपने वॉट्सऐप वॉइस मैसेज को शेयर करने से पहले प्रिव्यू कर सकते हैं। 
 

How to use WhatsApp voice message preview

स्टेप्स पर आगे बढ़ने से पहले आप यह जांच लें कि आपके स्मार्टफोन में वॉट्सऐप का लेटेस्ट वर्जन है। 
  1. अपने वॉट्सऐप में किसी इंडिविजुअल या ग्रुप चैट को खोलें। 
  2. मैसेज टेक्स्टबॉक्स के सामने दिए माइक्रोफोन के बटन पर टैप करके होल्ड करें और हैंड्स फ्री रिकॉर्डिंग को लॉक करने के लिए स्लाइड करें। Web और Desktop वर्जन पर आपको इसे स्लाइड करने की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि दोनों ही वर्जन में माइक्रोफोन पर क्लिक करने के बाद रिकॉर्डिंग हैंड्स फ्री ही होती है। 
  3. अब बोलना शुरू करें।
  4. रिकॉर्डिंग को समाप्त करने के लिए स्टॉप बटन पर टैप करें। 
  5. अपनी रिकॉर्डिंग को सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं। आप सीक बार (seek bar) की मदद से रिकॉर्डिंग के किसी भी हिस्से पर जा सकते हैं। 
अगर आपका मैसेज सही है और शेयर करने के लिए तैयार है तो Send बटन दबाएं। अगर नहीं, तो आप ट्रैश (trash) दबाकर उस वॉयस मैसेज को डिलीट कर सकते हैं और ऊपर दिए गए स्टेप्स को दोहरा सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.